
सिंहस्थ के अंतर्गंत अस्थायी निर्मांण कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर लें – संभागायुक्त आशीष सिंह
उज्जैन: संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने मंगलवार को सिंहस्थ 2028 के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से प्रस्तावित अस्थायी कार्यों की कार्य योजना की समीक्षा की। संभागायुक्त श्री सिंह ने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ के लिए सभी विभागों के माध्यम से होने वाले अस्थायी कार्यों की कार्य योजना बारीकी से तैयार करें, कहीं भी कोई आवश्यक कार्य छूटे नही। सम्पूर्ण कार्य योजना तैयार होने के बाद इस पर स्वीकृति ली जा सके। सभी विभागों से समन्वय कर कार्य योजना तैयार की जाए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा भी मौजूद थे।

सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभागार में मंगलवार को संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा सिंहस्थ 2028 के लिए अस्थायी प्रकृति के कार्यों के लिए तैयार की गई कार्य योजना की समीक्षा की। इस दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण, नगर निगम, उर्जा विभाग, पीडब्ल्यूडी, होमगार्ड और सिविल डिफेंस द्वारा सिंहस्थ 2028 के लिए मेला क्षेत्र के लिए प्रस्तुत अस्थायी कार्यों की कार्य योजना प्रस्तुत की गई। इसमें नगर निगम द्वारा मेला क्षेत्र मेंं टायलेट, यूरिनल, पेंटिग, चौराहों की साज-सज्जा, साइनेज, पार्किंग क्षेत्र में किए जाने वाले अस्थायी कार्य एप्रोच रोड़, पाथवे, सालिड बेस्ट, हाउस कीपिंग उर्जा विभाग द्वारा मेला और शहरी क्षेत्र में सतत विद्युत प्रदाय के लिए शहरी क्षेत्र व सिंहस्थ मेला क्षेत्र के लिए अति उच्च दाब के उपकेंद्र, अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर लगाने, जनरेटरों की व्यवस्था, कंट्रोल रूम की व्यवस्था करने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सिंहस्थ 2028 के लिए मेला क्षेत्र के एरिया में पार्किंग, सर्विस रोड़, भूमिगत केबल के लिए पाइप लाईन डालने, मेला क्षेत्र में पेबर ब्लाक लगाने सहित अन्य अस्थायी प्रकृति के कार्य करने की योजना की जानकारी दी।
संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ 2028 के दौरान संपूर्ण मेला क्षेत्र में विभिन्न विभागों के आवश्यक अस्थायी कार्य महत्वपूर्ण है। कार्य योजना का आंकलन एक बार ओर करते हुए अन्य विभागों से समन्वय कर लें। कोई भी कार्य छूटे नही।





