28 Students Take Flight of Progress : श्री योगीन्द्र सागर कॉलेज के 28 विद्यार्थियों का 6 लाख के आकर्षक पैकेज पर चयन!

980

28 Students Take Flight of Progress : श्री योगीन्द्र सागर कॉलेज के 28 विद्यार्थियों का 6 लाख के आकर्षक पैकेज पर चयन!

 

Ratlam : श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के 28 छात्रों का चयन बैंगलोर की इंट्रेंज (INTRAINZ) इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुआ हैं। विभिन्न पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों में बीटेक कम्प्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों (क्रति भटेवरा, वंशवी बैरागी, मोहम्मद फुजैल खान, याह्या आरिफ, अभिनव निंबोला, नेहा हिंगोरानी, बुलबुल बैरागी, निखिल यादव, सुहानी जयसवाल, अमन मंसूरी, संस्कृति शर्मा, सिद्धि सरवड़, गिरजेश तलोदिया, समृद्धि रांका, हरिओम नायमा, जयश्री पांचाल, प्रियंका पाटीदार), बीबीए के छात्रों (रोनित ठक्कर, यश पांचाल, रौशनी टाक, ममता खंडेलवाल, श्रेयांश कोठारी) एवं एमबीए के छात्रों (पूजा देवड़ा, आयुष बैरागी, निकिता धाकड़, नितिन पंवार, नितेश सोनी, खुशी लुनिया) के नाम शामिल हैं।

 

इन सभी को कंपनी की और से 6 लाख रुपए प्रति वर्ष का ऑफर दिया गया हैं। चयन प्रक्रिया में कंपनी अधिकारियों ने छात्रों को कंपनी की कार्यशैली और तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया। कॉलेज के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा तथा वरदान शर्मा व संस्था निदेशक डॉ. गिरीश शाह ने चयनित विद्यार्थियों व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की और चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जानकारी कॉलेज के प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर बलविंदर सिंह गुरुदत्ता ने दी!