Public Welfare Camp : अब योजना का लाभ लेने जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा, 32 क्लस्टर, 23 विभाग, 110 योजनाएं एक ही जगह!

मंत्री निर्मला भूरिया रोटला पहुंचीं, हितग्राहियों को बांटे लाभ!

107

Public Welfare Camp : अब योजना का लाभ लेने जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा, 32 क्लस्टर, 23 विभाग, 110 योजनाएं एक ही जगह!

राजेश सोनी की रिपोर्ट!

झाबुआ : सरकार की योजनाओं का फायदा अब गांव की चौपालों पर मिलेगा। 12 जून से 18 जून तक पूरे झाबुआ जिले में जन कल्याण शिविर लग रहें हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने शनिवार को रोटला के शिविर में हिस्सा लेकर इसकी शुरुआत की। इससे पहले ब्लॉक-जिला में शिविर होते थे, दूर के लोग नहीं पहुंच पाते थे। अब 32 क्लस्टर में शिविर लग रहें हैं। मतलब 23 विभागों की 110 योजनाएं एक ही छत के नीचे। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, डाकघर सबका स्टॉल। आवेदन दो, वहीं निराकरण पाओ। मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा- लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी जैसी सैकड़ों योजनाएं हैं। जो पात्र है पर लाभ नहीं मिला, वो शिविर में आवेदन करें। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील भी की। कहा रासायनिक खाद सेहत और जमीन दोनों खराब होती है।

IMG 20260613 WA0122

कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट ने बताया कि 14 जून से जीवन धारा अभियान- एक बूंद उम्मीद की शुरू होगा। झाबुआ में 1800+ सिकल सेल मरीज हैं, जिन्हें बार-बार खून चाहिए। इसी के लिए रक्तदान को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही हर PHC-CHC में सर्पदंश की दवा रखी गई है। नवापाड़ा की भूमिका बामनिया, रोटला की निधि भूरिया, कड़कनाथ मुर्गी: कोकवाद के सुनील भूरिया, नवापाड़ा के मुकेश जामसिंह, उर्वरक कूपन+ मृदा कार्ड: रोटला के हकरिया, रमेश, सुरेश, वेल्ता दल्ला, कालिया बारिया, आयुष्मान कार्ड: भुहरी भूरिया को ₹5 लाख तक फ्री इलाज, खसरा-खतौनी: धितु, केतु, सकरिया को जमीन के कागज, वृद्धावस्था पेंशन: रातीमाली की गुली कसना।

किसान भाइयों के लिए जरूरी जानकारी!

कृषि विभाग ने ई-टोकन सिस्टम समझाया। अब आधार +मोबाइल से किसान खुद घर बैठे खाद का टोकन बना सकते हैं। लाइन नहीं लगेगी, पारदर्शिता रहेगी।

क्या कहते हैं सीएमएचओ!

5 साल तक बच्चों का टीका जरूर लगवाएं। 30+ उम्र वाले हर साल BP-शुगर चेक कराएं। सर्पदंश हो जाए तो झाड़-फूंक नहीं, सीधे PHC/CHC जाएं। शिविर में जाओ, जानकारी लो, फॉर्म भरो। योजना का लाभ तभी मिलेगा जब आप पहुंचोगे!