WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

3 Bodies Found in Ratlam, Sparks Panic : रतलाम में तीन शव मिलने से सनसनी, अलग-अलग स्थानों पर मिली लाशें, हत्या की आशंका!

1146
WhatsApp Image 2026 04 18 At 17.22.35

3 Bodies Found in Ratlam, Sparks Panic : रतलाम में तीन शव मिलने से सनसनी, अलग-अलग स्थानों पर मिली लाशें, हत्या की आशंका!

Ratlam : जिले में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अलग-अलग स्थानों से 3 शव बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।पहली घटना बाजना क्षेत्र की है, जहां पहाड़ी इलाके में 1 अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र तकरीबन 35 वर्ष हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

वहीं दूसरी घटना मथुरी तालाब की है, जहां 2 शव पानी में तैरते हुए पाए गए। राहगीरों ने जब तालाब में शव देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाकर उनकी पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। तीनों मामलों में अभी तक मृतकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। SP अमित कुमार ने बताया कि सभी घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ-साथ CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल, इन घटनाओं से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया हैं!