
युद्धविराम के कुछ घंटों बाद इज़रायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, कम से कम 16 लोगों की मौत
यरुशलम/बेरूत: इज़रायल और हिज़्बुल्लाह के बीच लागू हुए नए युद्धविराम के कुछ ही घंटों बाद इज़रायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में व्यापक हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद ईरान ने होर्मूज स्ट्रेट फिर बंद कऱ दिया है।
इज़रायली सेना ने कहा कि यह कार्रवाई हिज़्बुल्लाह द्वारा दक्षिणी लेबनान में तैनात इज़रायली बलों पर 50 से अधिक रॉकेट और प्रोजेक्टाइल दागे जाने के जवाब में की गई। सेना के अनुसार, हमलों में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया गया।
वहीं, लेबनान के अधिकारियों और हिज़्बुल्लाह ने इज़रायल पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। लेबनानी नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, हमले नबातियेह और टायर जिलों सहित कई क्षेत्रों में किए गए, जिनमें नागरिक हताहत भी हुए हैं।





