30वीं सीनियर वूशु प्रतियोगिता राजधानी में 5 दिसंबर से

465

भोपाल: 30 वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में भारतीय वूशु संघ और मप्र वूशु संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एन के त्रिपाठी, पूर्व IPS अधिकारी एवं अध्यक्ष मध्य प्रदेश वुशू एसोसिएशन ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की 40 यूनिट्स के 1200 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

यह प्रतियोगिता 12 वर्षों के बाद भोपाल में आयोजित की जा रही है।इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने के लिए यह एक अनूठी प्रतियोगिता है।

मप्र वुशू संघ के अध्यक्ष श्री एनके त्रिपाठी और सचिव सारिका गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 दिसंबर को 04:00 बजे गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा करेंगे।

इस प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष खिलाड़ी अपना कौशल दिखाने आ रहे है। प्रतियोगिता में 4-5 दिसंबर को खिलाड़ियों के वजन और अन्य तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

5 दिसंबर से मुकाबले शुरू होंगे। प्रतियोगिता ताउलू और शांसू के मुकाबले खेले जाएंगे। इस चैंपियनशिप में अर्जुन अवार्डी, 20 से अधिक इंटरनेशनल खिलाड़ी, विक्रम और एकलव्य अवार्डी हिस्सा लेंगे।