शराब ठेके दूसरे बैच में 131 समूहों के लिए आई 479 बोली, 9 जिले रहे खाली

अशोकनगर, खरगौन, नर्मदापुरम, सीहोर, सीधी, उमरिया और मंडला में शत-प्रतिशत आरक्षित मूल्य पर ठेके

74

शराब ठेके दूसरे बैच में 131 समूहों के लिए आई 479 बोली, 9 जिले रहे खाली

भोपाल: प्रदेश में शराब दुकानों के समूहों के ई टेंडर और आॅक्शन के पहले राउंड में दूसरे बैच में कुल 306 समूहों में से 131 समूहों के लिए 479 ठेकेदारों ने रुचि दिखाई है। आरक्षित मूल्य 6597 कोड़ 31 लाख के विरुद्ध 2360 करोड़ 7 लाख के प्रस्ताव प्राप्त हुए है। आरक्षित मूल्य से लगभग 35 प्रतिशत राशि प्राप्त होना सुनिश्चित हो गया है। नौ जिले ऐसे भी रहे है जहां एक भी प्रस्ताव नहीं आया है।अशोकनगर, खरगौन, नर्मदापुरम, सीहोर, सीधी, उमरिया और मंडला में शत-प्रतिशत आरक्षित मूल्य पर ठेके गए है।

जिन जिलों में एक भी प्रस्ताव नहीं आया है उनमें विदिशा के पांच समूह, पन्ना के तीन, मऊगंज में एक, कटनी में पांच, झाबुआ में तीन, हरदा के दो, भोपाल के 7, अनुपपुर के दो,आगर मालवा के तीन समूहों के लिए एक भी ठेकेदार बोली लगाने आगे नहीं आया है। पांच जिलों में आरक्षित मूल्य से दस प्रतिशत से कम बढ़कर टेंडर आए है।इनमें शाजापुर में 9.98 प्रतिशत, उज्जैन में 4.08 प्रशि, रतलाम में 4.54 प्रतिशत, राजगढ़ में 4.45 प्रतिशत, छिंदवाड़ा में 3.46 प्रतिशत तक ही बढ़ी हुई दरों पर टेंडर आए है। छिंदवाड़ा में आठ समूहों के लिए रिजर्व प्राइज 173 करोड़ था और केवल एक प्रस्ताव आया वह भी 6 करोड़ 2 लाख रुपए का आया। वहीं उज्जैन में नौ समूहों के लिए आरक्षित मूल्य 180 करोड़ 25 लाख रुपए रखा गया था लेकिन केवल एक समूह का आॅफर आया वह भी 10 करोड़ 95 लाख रुपए का जो कि रिजर्व प्राइज का 4.8 प्रतिशत ही था।