WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

5 Girls Kidnapped, 3 Raped : 5 लड़कियों का 10-12 लड़कों ने अपहरण कर 3 के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया!

WhatsApp Image 2025 02 24 At 18.44.26

5 Girls Kidnapped, 3 Raped : 5 लड़कियों का 10-12 लड़कों ने अपहरण कर 3 के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया!

एक लड़की उनके चंगुल से छूटकर भागी और गांव वालों को बताया, तब तक लड़के भी भाग गए!

Khunti (Jharkhnad) : यहां के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शादी समारोह से लौट रही पांच बच्चियों को 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया। उसके बाद वे उन्हें पहाड़ी पर ले गए और तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को मामला पुलिस के पास पहुंचा। यहां पीड़िताओं ने बयान दर्ज कराया। पुलिस 10-12 लड़कों को हिरासत में लिया है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की रात पांच सहेलियां एक शादी से घर लौट रही थीं। उसी समय 10-12 लड़के पीछा करते हुए उनके पास आए और उन्हें पकड़कर जंगल की पहाड़ी की ओर ले जाने लगे। एक बच्ची एक लड़के के हाथ मर दांत से काट लिया और हाथ छुड़ाकर भाग निकली। लेकिन, लड़के बाकी चारों लड़कियों को अपने साथ ले गए।

10 साल की एक पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि उसके साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया। एक ने बताया कि उसके साथ भी तीन ने दुष्कर्म किया। एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

हाथ में दांत से काटकर भागी लड़की ने गांववालों को बताया

जब ये दरिंदे बच्चियों को पकड़कर जंगल की तरफ ले जा रहे थे, तब एक लड़की ने एक दरिंदे के हाथ को दांत से काट लिया और भाग निकली। इसके बाद वह भागकर गांव पहुंची और घटना की जानकारी गांववालों को दी। वह अपने साथ लोगों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, तब तक सभी दरिंदे भाग चुके थे। पुलिस को दिए बयान में एक पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन ने दुष्कर्म किया। एक अन्य पीड़िता ने बताया कि उसे 7 दरिंदों ने पकड़ रखा था, तीन ने दुष्कर्म किया। एक का बयान अभी दर्ज नहीं हो पाया।

अपर पुलिस अधीक्षक क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि रविवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पीड़िताओं का बयान लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।