29 अक्टूबर को 5 वीं इन्फेंट्री मैराथन: रणवीर 5.0

5th Infantry Marathon on October 30: Ranveer 5.0

895

29 अक्टूबर को 5 वीं इन्फेंट्री मैराथन: रणवीर 5.0

महू से दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट 

Mhow:1947 में अपने सैनिकों के कश्मीर में पहली लैंडिंग करने की याद में हर वर्ष 27 अक्टूबर

का दिन इन्फेंट्री दिवस के रूप में मनाया जाता है। इन्फेंट्री मैराथन के पांचवें संस्करण

रणवीर 5.0 को 77वे इन्फेंट्री दिवस के उपलक्ष्य में आगामी माह 30 अक्टूबर 2023 को गैरिसन ग्राउंड महू में आयोजित किया जा रहा है।

रणवीर का पांचवा संस्करण 27 से 29 अक्टूबर को दुनिया भर के धावकों को अपने स्थान अपनी गति और मन पसंद समय पर

दौड़ने के लिए वर्चुअल प्लेटफार्म पर भी आयोजित किया जा रहा है। भारतीय सेना सभी

नागरिकों को 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी दौड़ में सैनिकों के साथ शामिल होने के

लिये आमंत्रित करती है।

IMG 20230922 WA0009

इस मैराथन में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट,

मेडल, भागीदारी प्रमाण पत्र स्मृति चिहन के रूप में दिया जाएगा। साथ ही विजेता

धावकों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

 

एक रणवीर के रूप में भाग

लेने के लिए https://tim.dotdx.in/

पर पंजीकरण करें या 7251994553 (Mhow Marathon)/

6377810097 (Virtual Marathon) पर सम्पर्क कर सकते हैं।