WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

चौमुखा महादेव अभिषेक के साथ हुआ 69 वें महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ

WhatsApp Image 2022 12 14 At 7.21.21 PM 696x313

चौमुखा महादेव अभिषेक के साथ हुआ 69 वें महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ

रतलाम

शहर के बागड़ो का वास स्थित श्री चौमुखा महादेव मंदिर पर सनातन धर्मावलंबियों द्वारा मंगलवार सुबह अभिषेक हुआ और महाआरती कर प्रसादी बांटी गई।

भूदेवो ने मंत्रोच्चारण किया और सभी श्रद्धालुओं ने महादेव के जयकारे लगाए।आज से श्री सनातन धर्म सभा व श्री महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा 69वां महारुद्र यज्ञ शुरू हुआ।

WhatsApp Image 2022 12 14 at 7.21.20 PM 1

चौमुखा महादेव अगर जी का मंदिर बागडो़ का वास पर आचार्य दुर्गाशंकर ओझा व 21 भूदेवो ने मंत्रोच्चार से भगवान चौमुखा महादेव (आशुतोष)का महारुद्र अभिषेक किया।
यह हें यजमान
यज्ञ के प्रमुख यजमान रचना अशोक सोनी (कन्नौद वालों) ने भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना व अभिषेक कर आरती की।

समिति सदस्यों व उपस्थित सनातन धर्मावलंबियों ने ध्वज वंदन किया।महारुद्र यज्ञ समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य,सचिव नवनीत सोनी ,प्रेम उपाध्याय , अनिल झालानी,गोपाल जवेरी, सुरजमल टाक,सत्यनारायण पालीवाल व महिला मंडल की राखी व्यास,हंसा व्यास, आशारानी उपाध्याय,आशा शर्मा , पदमा उपाध्याय सहित सनातन धर्म सभा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2022 12 14 at 7.21.20 PM

आज हुआ यज्ञ का शुभारंभ
सामाजिक कार्यकर्ता और सनातन धर्म महासभा के सचिव नवनीत सोनी ने बताया कि
शहर के त्रिवेणी तट पर आज सुबह विश्व कल्याणार्थ एवं धर्म मर्यादा रक्षार्थ 69 वहां महारूद्र यज्ञ स्वामी डॉ नारायण चेतन्य जी ब्रह्मचारी,आत्मानंद जी सरस्वती के सानिध्य में प्रारम्भ हुआ।
जिसके मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल रहें।वहीं सुबह 10-30 बजे ध्वजारोहण व अग्निप्रवेश करने के साथ यज्ञ प्रारम्भ हुआ जो 10 दिन तक चलेगा।