70वां महारुद्र यज्ञ : विश्व कल्याण की भावना के साथ दें रहें हैं श्रद्धालु महारुद्र यज्ञ में आहुतियां!

मुख्य यजमान मोहनलाल रुक्मणि देवी शर्मा दंपति ने मंगलवार को आठवें लघु रुद्र की आहुतियां दी! 

371

70वां महारुद्र यज्ञ : विश्व कल्याण की भावना के साथ दें रहें हैं श्रद्धालु महारुद्र यज्ञ में आहुतियां!

Ratlam : शहर के अतिप्राचीन सिद्ध स्थल त्रिवेणी के पावन तट पर श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र के समिति द्वारा 70वां महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं। विश्व कल्याण की भावना से मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जा रही हैं। मंगलवार को यज्ञ नारायण की महिला मंडलों द्वारा आरती की शुरुआत की गई। भक्ति भावनाओं में भाव-विभोर महिलाओं ने नृत्य करते हुए यज्ञ नारायण की परिक्रमा की। 11 दिवसीय उत्सव के तहत 10 जनवरी को रथ यात्रा निकाली जाएगी।

IMG 20240110 WA0022

त्रिवेणी के पावन तट पर सुबह 11 बजे शुरू होने वाले यज्ञ की शाम को 5 बजे आरती हो रही हैं। यज्ञ महोत्सव में श्रद्धालुजन धार्मिक भक्ति भावना के साथ शामिल हो रहे हैं। पंडित दुर्गाशंकर ओझा के आचार्यत्व में संजय ओझा, मनीष परसाई, तरुण द्विवेदी, राजेश उपाध्याय, जीवन पाठक, भानु प्रकाश शर्मा, योगेश्वर शास्त्री, गोपाल शर्मा, मनीष ओझा, अवधनरेश दुबे, कन्हैयालाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, भूपतिप्रसाद चौबे, मनीष पाठक, अशोक दुबे, मनोज दुबे, घनश्याम व्यास ने मंत्रोच्चार किया।

IMG 20240110 WA0024

*महिला मंडलों ने की विशेष रूप से आरती!* 

समाजसेवी आशा उपाध्याय के साथ मारवाड़ी महिला मंडल, वैभव श्री महिला मंडल, भोला भजन मंडल, महालक्ष्मी श्रीश्रीमाली ब्राह्मण समाज महिला मंडल की 30 से अधिक महिलाओं ने विशेष रूप से आरती की। आरती के दौरान पंडित रामचंद्र शर्मा, नवनीत सोनी, राजा राठौड़, उमाकांत उपाध्याय, दिनेश दवे, सतीश भारतीय, राजू हाकी, पूनम चंद पाटीदार, सतीश राठौर, बृजेंद्र नंदन मेहता, सत्यनारायण पालीवाल, सूरजमल टाक, प्रेम नारायण सोनी, दिनेश उपाध्याय, तारा बहन सोनी, राखी व्यास, अशोक देवड़ा, नारायण राठौर, सहित सैकड़ो धर्मालुजन मौजूद रहें। यज्ञ नारायण की आरती के दौरान भक्ति भावना में भाव विभोर महिलाओं ने नृत्य करते हुए परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। पंडित गोपाल शर्मा भजन मंडली द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई।

*बुधवार को निकलेगी रथ यात्रा!* 

11 दिवसीय उत्सव के तहत 10 जनवरी को दोपहर 3 बजे रथ यात्रा निकाली जाएगी। 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे गंगाजल यात्रा निकलेगी। 12 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे 70 वें महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शहर की धर्म प्राण जनता से महारुद्र यज्ञ महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया हैं।