7th Pay Commission: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी ख़ुश होने की वजह!

महंगाई भत्ते में इतनी बढ़ौतरी होने की पक्की संभावना

733
7th Pay Commission : पुरानी पेंशन योजना का लाभ इन कर्मचारियों को मिलेगा

7th Pay Commission: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी ख़ुश होने की वजह!

New Delhi : केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार बड़ी खुशी दे सकती है। संकेत मिले हैं कि केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। महंगाई भत्ता 38% से बढ़ाकर 42% किया जा सकता है। इस आशय के लिए तयशुदा फॉर्मूले के तहत महंगाई भत्ते में पूरे 4% की बढ़ौतरी की जा सकती है।

हर साल एक जनवरी और एक फ़रवरी को महंगाई भत्ता (डियरनेस एलाउंस) और महंगाई राहत (डियरनेस रिलीफ) में बढ़ोतरी करने का नियम चल रहा है। मौजूदा महंगाई भत्ते में सरकार 4% की बढ़ौतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42% हो जाएगा।

इस उद्देश्य के लिए एक फॉर्मूले पर सहमति बनी है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी औद्योगिकी श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय का ही एक अंग है।

नया डीए 1 जनवरी से ही लागू होगा
ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि दिसंबर, 2022 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू 31 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23% बैठती है। लेकिन, सरकार डीए में दशमलव को नहीं लेती। ऐसे में डीए में 4% की वृद्धि हो सकती है। इसे 42% किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग डीए में वृद्धि का एक प्रस्ताव बनाएगा। इसमें इसके राजस्व प्रभाव के बारे में भी बताया जाएगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि एक जनवरी, 2023 से लागू होगी।