WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

9 Years of Modi : PM मोदी की सरकार के 9 साल पूरे होने पर BJP ने खूबियां गिनाई!

आज पूरी दुनिया यह कह रही है कि 21वीं सदी का भारत!

9 Years of Modi : PM मोदी की सरकार के 9 साल पूरे होने पर BJP ने खूबियां गिनाई!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल भारत के नवनिर्माण, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया यह कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। मोदी सरकार में 9 साल की सफलता को 9 प्रमुख बिंदुओं में समझ सकते हैं। जैसे गरीब कल्याण, नवनिर्माण, आंतरिक सुरक्षा और सीमा सुरक्षा, सरकार के कार्यशैली में परिवर्तन, भ्रष्टाचार पर रोक, टेक्नोलॉजी का उपयोग, सांस्कृतिक मान, धार्मिक विकास, धारा 370 और 35-ए का हटना, भारत का विश्व पटल पर मान सम्मान बढ़ना।

मप्र युवा आयोग के अध्यक्ष खरे ने कहा कि भारत ने सबका साथ सबका विकास की कहानी लिखी। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की। पहले योजनाएं केवल कागजों में ही रहती थी, आज एक ही कार्यालय में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती है। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खा जाते थे आज बिचौलिया परंपरा को खत्म कर दिया गया।

प्रदेश में विकास के कीर्तिमान
मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कीर्तिमान खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि बदनावर विधानसभा क्षेत्र ग्राम खैरवास में 600 करोड़ दो चरणों में के निवेश से सोया एवं एनिमल फीड प्लांट जिसमें प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ग्राम दोत्रया में 630 करोड़ के निवेश से जम्बो बैग, पाइप आदि निर्माण इकाई स्थापित की जा रही है। इसमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 4 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ग्राम भैंसोला में वर्ल्ड क्लास पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित हो रहा है। इसमें लगभग 6 हजार 800 करोड़ का निवेश होना है। इसमें लगभग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश की विकास दर 19.4 की दर से बढ़ रही है।

धार की दशा और दिशा बदल दी
धार विधायक नीना वर्मा ने कहा धार जिले की सभी पंचायतों को सड़क से जोड़ा गया है। धार-इंदौर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हुआ करते थे। इसी प्रकार धार की आदर्श सड़क को बनाकर विकास कार्य किया गया है। पानी की समस्या से निजात दिलाई गई है। तालाबों का सुंदरीकरण 37 करोड़ रुपए लाकर धार का विकास किया गया है। नर्मदा को पानी अमृत योजना के तहत धार को मिलेगा सौभाग्य योजना के तहत बिजली दी जा रही है। बिजली पर्याप्त मात्रा में मिलने के कारण कृषि के कार्य में ग्रोथ बड़ी है। जिससे धार के किसान संपन्न हो सकते हैं। धार-महू लोकसभा सांसद छतरसिंह दरबार और भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने भी पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।