Kissa-A-IPS: KBC में एक करोड़ जीतने वाली पुलिस अफसर की कहानी

बॉलीवुड के बिग-बी अमिताभ बच्चन भी कर चुके हैं तारीफ, टि्वटर पर करते हैं फॉलो

561
Kissa A IPS: KBC में एक करोड़ जीतने वाली पुलिस अफसर की कहानी

Kissa-A-IPS: KBC में एक करोड़ जीतने वाली पुलिस अफसर की कहानी

अगर इरादे मजबूत हों, तो मुश्किलें कितनी भी हो लेकिन सफलता मिलती ही है। इस धारणा को सच कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली मोहिता शर्मा ने। उन्हें UPSC की परीक्षा में कई बार असफलता का सामना करना पड़ा! इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वे डटी रहीं और तैयारी करती रहीं। आखिरकार उन्हें सफलता मिली।

Kissa-A-IPS: KBC में एक करोड़ जीतने वाली पुलिस अफसर की कहानी

मोहिता शर्मा को UPSC की परीक्षा में 262वीं रैंक मिली। मोहिता शर्मा 2017 की IPS अधिकारी हैं। परिवार की स्थिति अच्छी न होने की वजह से उनके लिए UPSC परीक्षा पास करना आसान नहीं था।

Kissa-A-IPS: KBC में एक करोड़ जीतने वाली पुलिस अफसर की कहानी

मोहिता अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। ऐसे में उन्हें और उनके माता-पिता को कई बार स्टीरियोटाइप का शिकार होना पड़ा था। वे हमेशा से कुछ ऐसा करना चाहती थीं, जिससे उनके माता-पिता को उन पर गर्व हो! उधर, पिता भी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देना था। वे चाहते थे कि मोहित अपनी मेहनत और लगन से पढ़ाई करके UPSC की परीक्षा पास करे। लेकिन, इसके लिए उन्हें लम्बा इंतजार करना पड़ा।

Kissa-A-IPS: KBC में एक करोड़ जीतने वाली पुलिस अफसर की कहानी

IPS मोहिता शर्मा की तारीफ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी कर चुके हैं। क्योंकि, मोहिता ने टीवी शो ‘KBC’ में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने एक करोड़ की धनराशि जीती। ऐसे में मोहिता की नॉलेज की बिग बी ने भी तारीफ की थी।

Kissa-A-IPS: KBC में एक करोड़ जीतने वाली पुलिस अफसर की कहानी

हिमाचल के कांगड़ा के देहरा की रहने वाली मोहिता शर्मा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में इस सीजन की करोड़पति बनीं। IPS मोहिता शर्मा ने एक करोड़ रुपए जीत लिए। मोहिता शर्मा इस सीजन की ऐसी दूसरी कंटेस्टेंट थी, जिन्होंने एक करोड़ के सवाल का जवाब सही दिया। सात करोड़ रुपए के लिए 16वें सवाल के उत्तर में उन्हें कंफ्यूजन था, इसलिए उन्होंने गेम क्विट किया था। अमिताभ बच्चन अपने अकाउंट से महज 1796 लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें यह IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा भी शामिल हैं।


Read More… KISSA-A-IPS: इन दिनों चर्चा में हैं बिहार के ‘सुपर कॉप’ अमित लोढ़ा!


Kissa-A-IPS: KBC में एक करोड़ जीतने वाली पुलिस अफसर की कहानी

मोहिता कांगड़ा में कुछ साल रहने के बाद माता-पिता के साथ दिल्ली आ गई। यहां उनके पिता एक मारुति कंपनी में काम करते थे, मां हाउसवाइफ हैं। उन्होंने दिल्ली से ही अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की थी। मोहिता ने द्वारका के डीपीएस स्कूल से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की। 10वीं में 92.20% और 12वीं में 90.70% अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीटेक की पढ़ाई की थी।

UPSC परीक्षा की तैयारी
ग्रेजुएशन के बाद मोहिता ने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें पहले और दूसरे प्रयास में असफलता मिली। दो प्रयासों में नाकामयाबी देखने के बाद मोहिता निराश हो गई थीं। लेकिन, बात उनके हौसले और इच्छाशक्ति की जाए तो वो कहीं कम नहीं हुई थी। इसके बल पर वे फिर परीक्षा में बैठी और तीसरी बार भी उन्हें परीक्षा में जीत हासिल नहीं हुई। यही स्थिति चौथी बार में भी रही। लेकिन, मोहिता अब भी अपने फैसले पर अडिग थीं। उन्होंने UPSC क्रैक करने की ठानी और अंत में हुआ भी। आखिरकार पांचवे प्रयास में उन्होंने परीक्षा क्रैक कर ली थी। मोहिता को 262वीं रैंक मिली थी। इसके रैंक के आधार पर वे IPS अफसर बनीं।

Kissa-A-IPS: KBC में एक करोड़ जीतने वाली पुलिस अफसर की कहानी

इंटरनेट पर बहुत सारी जानकारियां उपलब्ध होने के चलते मोहिता शर्मा ने जनरल नॉलेज की तैयारी के लिए इंटरनेट का सहारा लिया। परीक्षा की तैयारी के लिए वह नोट्स बना लेती थीं। सही नोट्स बनाने के लिए उन्हें इंटरनेट से काफी मदद मिली। उन्हें कोई गाइड करने वाला नहीं था, इसीलिए 4 अटेंप्ट में खुद की गलतियों से सीखते हुए 5वें में उन्होंने 262वीं रैंक हासिल की। उन्होंने ऑप्शनल सब्जेक्ट में भूगोल रखा था। अपने ज्यादातर नोट्स इंटरनेट के जरिए बनाए। वे ज़रूरी विषयों की लिस्ट बना लेती, फिर संडे को 4-5 घंटे इंटरनेट पर बिताकर अपनी ज़रूरत का कंटेंट निकाल लेती थीं।

IPS Mohita Sharma Husband

मोहिता ने अक्टूबर 2019 में IFS अधिकारी रुशल गर्ग से शादी की। रुशल चंडीगढ़ के मोहाली के रहने वाले हैं। उनके पति भी सालों से KBC में जाने के लिए ट्राई कर रहे थे लेकिन वे सफल नहीं हो पा रहे थे। रुशल के कहने पर मोहिता ने KBC 12 के लिए रजिस्ट्रेशन किया और वे सफल भी हो गईं। वे वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।

Author profile
Suresh Tiwari
सुरेश तिवारी

MEDIAWALA न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक सुरेश तिवारी मीडिया के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। वे मध्यप्रदेश् शासन के पूर्व जनसंपर्क संचालक और मध्यप्रदेश माध्यम के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहने के साथ ही एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी और प्रखर मीडिया पर्सन हैं। जनसंपर्क विभाग के कार्यकाल के दौरान श्री तिवारी ने जहां समकालीन पत्रकारों से प्रगाढ़ आत्मीय रिश्ते बनाकर सकारात्मक पत्रकारिता के क्षेत्र में महती भूमिका निभाई, वहीं नए पत्रकारों को तैयार कर उन्हें तराशने का काम भी किया। mediawala.in वैसे तो प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खबरों को तेज गति से प्रस्तुत करती है लेकिन मुख्य फोकस पॉलिटिक्स और ब्यूरोक्रेसी की खबरों पर होता है। मीडियावाला पोर्टल पिछले सालों में सोशल मीडिया के क्षेत्र में न सिर्फ मध्यप्रदेश वरन देश में अपनी विशेष पहचान बनाने में कामयाब रहा है।