Weather Alert: उत्तर भारत 2 दिन बाद फिर से आएगा हिमपात और बारिश की चपेट में

मध्यप्रदेश में उत्तर, मध्य और दक्षिण इलाकों में तापमान का अलग-अलग असर

509

Weather Alert: उत्तर भारत 2 दिन बाद फिर से आएगा हिमपात और बारिश की चपेट में

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत 2 दिन बाद फिर से आएगा हिमपात और बारिश की चपेट में

मध्यप्रदेश में उत्तर, मध्य और दक्षिण इलाकों में तापमान का अलग-अलग असर

कश्मीर में 2 दिन मौसम खुला रहेगा, इसके बाद फिर से बर्फबारी का आलम चलेगा। इस बार कश्मीर में मैराथन हिमपात होने की संभावना है जो लगातार 6 दिन तक चल सकता है। अभी 2 दिन न्यूनतम पारा माइनस 11 डिग्री रहेगा, जबकि बर्फबारी में अधिकतम तापमान ही -4 तक जाएगा।

बात करें हिमाचल प्रदेश की तो यहां न्यूनतम पारा 5 डिग्री चल रहा है जो आगे चलकर थोड़ा कम तापमान में वृद्धि होगी लेकिन 23 जनवरी के बाद फिर से बारिश के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी एकदम से नीचे आएगा।

आज यूपी के आंशिक , बिहार और मध्य प्रदेश, झारखण्ड में आंशिक कोहरा रहेगा।

मध्य प्रदेश में ठंड का असर अलग अलग चल रहा है। उत्तर में ग्वालियर की बात करें तो अभी वहां न्यूनतम पारा सिर्फ 3 चल रहा है यानी शीतलहर ने पूरे ग्वालियर और आसपास के इलाकों को कंपकंपा रखा है।

जबकि मध्य में स्थित भोपाल में न्यूनतम पारा 7 और इंदौर में 8 डिग्री चल रहा है।

दक्षिण में भी खंडवा, खरगौन, बड़वानी में ठंड का प्रभाव है लेकिन यहां न्यूनतम पारा 11, 12 तक है।

27 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड का आलम छाएगा, जिसमें पारा अचानक 2 से 5 डिग्री नीचे चला जाएगा।

इधर दक्षिण राज्यों में स्थिति विपरीत होगी यहां गर्मी का आलम अधिकतम 30 डिग्री तो न्यूनतम 23 तक जाएगा। इतना ही नहीं बादल छाए रहेंगे अभी 3 दिन केरल में बारिश की संभावना है उसके बाद 24 जनवरी से यहां हेवी रेन हेवी बारिश हो सकती है। ऐसा ही कुछ तमिलनाडु में भी होगा और कर्नाटक – आंध्रप्रदेश में भी होने की संभावना है।