WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Fire in Train Near Ratlam Sparks Panic : रतलाम के पास चलती राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने से हड़कंप, 2 कोच जलकर खाक, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान!

यात्रियों के बीच चीख-पुकार और भगदड़ जैसे हालात!

Fire in Train Near Ratlam Sparks Panic : रतलाम के पास चलती राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने से हड़कंप, 2 कोच जलकर खाक, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान!

Ratlam : राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में उस समय हड़कंप मच गया जब 2 डिब्बों में भीषण आग लग गई। B-1 एसी कोच से शुरू हुई आग में 2 डिब्बे जल गए, जबकि रेल प्रशासन ने 68 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। इस दौरान दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित रहा। आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह 5-30 बजे राजधानी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई थी इस भीषण आग ने रेल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया था। त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के B-1 एसी कोच से उठीं लपटों ने देखते ही देखते दो डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया था। घटना के दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार और भगदड़ जैसे हालात बन गए थे, हालांकि समय रहते 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

 

बताया जा रहा है कि ट्रेन रतलाम से रवाना होने के कुछ समय बाद ही बी-1 कोच में धुआं उठता दिखाई दिया था। गार्ड ने तत्काल लोको पायलट को सूचना दी थी, जिसके बाद ट्रेन को इमरजेंसी में रोका गया था। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया था। घने काले धुएं के बीच यात्रियों ने किसी तरह कोच से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई थी। कई यात्रियों ने घबराहट में कोच से कूदकर खुद को सुरक्षित किया था। आग इतनी भयावह थी कि 2 कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

रेलवे प्रशासन व कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा!

रेलवे कर्मचारियों और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित कोचों में मौजूद करीब 68 यात्रियों को तुरंत बाहर निकालकर दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेलवे राहत दल मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया!