WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP, CG ,UP, पंजाब, दिल्ली गर्मी से होंगे बेहाल

Weather Update: MP, CG ,UP, पंजाब, दिल्ली गर्मी से होंगे बेहाल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी का असर बना हुआ है। तीन दिन बाद ग्वालियर में अधिकतम तापमान 43 से 44, जबलपुर में 42 से 43, भोपाल में 42 और इंदौर में 41/42 के बाद 40 डिग्री होगा। मई अंत तक गर्मी का प्रचंड रूप बना रहेगा, केवल इंदौर सहित पश्चिमी भाग में बीच में हल्की राहत मिलेगी।

उत्तर भारत में कश्मीर से ज्यादा ठंडा मौसम हिमाचल प्रदेश में बना हुआ है। श्रीनगर में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32 तक जाएगा तो शिमला में 26 रहेगा। जबकि गर्मी का असर उत्तराखंड के देहरादून में 38, पंजाब के अमृतसर में 45, हरियाणा के करनाल में 44, दिल्ली 43 डिग्री तक होगा। माइनस में रहने वाले लद्दाख के लेह में अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री तक जाएगा। यहां तीसरे दिन से बर्फबारी की संभावना है।

दक्षिण भारत में बादल बंगाल की खाड़ी से तमिलनाडु, केरल से होकर पश्चिमी समुद्र तट तक फैले हुए हैं। इससे छग, उड़ीसा में बारिश के झटके आ रहे हैं। जबकि उत्तर से पूर्व की ओर भी बादल उतर रहे हैं।