Gay Love Story : जिसके लिए लिंग बदलाया, जलालत सही, उसी ने बेवफाई की!

मामला कोर्ट में पहुंचा, दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए! 

1241

Gay Love Story : जिसके लिए लिंग बदलाया, जलालत सही, उसी ने बेवफाई की!

   Jhansi (UP) : इसे बेवफाई की इंतेहां ही कहा जाना चाहिए। क्योंकि, जिस लड़की के प्यार में दूसरी लड़की ने लिंग (जेंडर) बदलवाने की सर्जरी कराई, उस पर 12 लाख रुपए खर्च किए, घर छोड़ा, उसी प्रेमिका ने उसके साथ बेवफाई की। उस लड़की ने किसी और में अपना प्यार ढूंढ़ लिया और सना से सोहेल बनी लड़की को छोड़ दिया। लेकिन, लड़की ने भी लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोप लगाए!

परेशान होकर सोहेल ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट से लड़की को नोटिस जारी किया, लेकिन वो हाजिर नहीं हुई। इसके बाद गैरजमानती वारंट जारी होने पर झांसी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है। ये घटना झांसी में समलैंगिक प्यार में पड़ीं दो लड़कियों की है। बबीना थाने के खैलार गांव की लड़की सना ने प्रेमिका की खातिर 12 लाख खर्च करके लिंग परिवर्तन कराया लेकिन, उसी ने किसी और लड़के के चक्कर में उसे धोखा दे दिया।

कहानी शुरू होती है खैलार गांव से जहां रहने वाली सना खान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर काम करती थी। 2016 में वह प्रेमनगर इलाके में किराए के मकान पर रहती थी। मकान मालिक की बेटी सोनल श्रीवास्तव (26) से उसकी दोस्ती हो गई। ये दोस्ती ऐसे प्यार में बदल गई, जिसे समाज स्वीकार नहीं करता।

WhatsApp Image 2023 01 22 at 10.54.35 AM

दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। लेकिन, जब ये बात सोनल के घर वालों को पता चली तो उन्होंने अगस्त 2017 को सना से मकान खाली करवा लिया। सोनल का  पर घरवालों से झगड़ा भी हुआ, वो सना को छोड़ने को तैयार नहीं थी, तो उसी के साथ रहने चली गई। सोनल के घर छोड़ने से नाराज परिजनों ने बबीना थाने में शिकायत कर दी।

इस मामले में थाने में सितंबर 2017 को समझौता हुआ और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बाद में सना ने अपना लिंग परिवर्तन कराने का निर्णय लिया और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में जून 2020 में ऑपरेशन कराने के बाद वह लड़की से लड़का बन गई। सना ने अपना नाम बदलकर सोहेल खान कर लिया। यहां तक तो सब ठीक चला

पांच साल लिव इन रिलेशन में रहे 
सोनल के घर छोड़कर आने के बाद से दोनों 2017 से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। इस दौरान कई बार अपने घर बदलने पड़े। लोगों को जब उनके रिश्ते के बारे में मालूम चलता, लोग उनको वहां रहने नहीं देते थे। इस वजह से वह दोनों कहीं भी अधिक दिनों तक नहीं रह पाए।

प्रेमिका की बेवफाई पकड़ में आई 
सोहेल के मुताबिक, मई 2022 में सोनल नौकरी करने के कुछ दिन बाद ही उस युवक के संपर्क में आ गई थी। इसके बाद वह घंटों उस युवक से बात करती थी। व्हाट्सएप पर दोनों घंटों चैटिंग करते थे। सोनल के फोन पर युवक के साथ कई तस्वीरें भी थीं। इसी दौरान सना के हाथ व्हाट्स एप की यह चैट लग गई। इसके बाद दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। पांच दिन बाद सोनल उसे छोड़कर चली गई। सना का कहना है कि सोनल के परिजनों ने उसके खिलाफ प्रेमनगर थाने में लव जिहाद से लेकर दुष्कर्म करने तक के आरोप लगाए।