
चोरल के बाद महू में गैरिसन ग्राउंड के पास नर्मदा पाइप लाइन फूटी
महू से दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट
महू ।चोरल के बाद महू में गैरिसन ग्राउंड के पास नर्मदा पाइप लाइन आज सुबह लाइन फूट गई। इससे हजारों गैलन पानी सड़क पर आ गया।
पास के घरों में भी पानी घुस गया है।पूरे रोड पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और आधे किलोमीटर रोड पर पानी फैला है।
क्षेत्र के रहवासी रवि महरौलिया ने बताया उनके घर में पानी घुस गया और पिछले 7 दिनों से लीकेज चल रहा था लेकिन बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा था। छावनी परिषद के पानी सप्लाय के सुपर वाइजर अजीत ने बताया कि ये नर्मदा फेस 3 की पाइप लाइन है।




