शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुरैना का डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

158

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुरैना का डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

 

मुरैना। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में मुरैना में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अरविंद सिंह माहौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

युवती ने शिकायत में आरोप लगाया कि फेसबुक पर हुई पहचान के बाद माहौर ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में विवाह से इनकार कर दिया।

पुलिस जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।