MLA’s Mother Passed Away : BJP विधायक महेंद्र हार्डिया की माताजी का निधन!

777

MLA’s Mother Passed Away : BJP विधायक महेंद्र हार्डिया की माताजी का निधन!

 

Indore : मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और इंदौर के क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया की माताजी श्रीमती चंदाबाई हार्डिया का निधन हो गया। वे 98 साल की थी। आज शाम उनका अंतिम संस्कार रीजनल पार्क मुक्ति धाम पर किया गया।

उनके अंतिम संस्कार में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक आकाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ भाजपा नेता, पार्षदगण भी शामिल हुए। श्रीमती चंदाबाई के निधन पर कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की !