WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM शिवराज सिंह चौहान से सोनी महापंचायत प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की

WhatsApp Image 2023 02 02 At 8.17.56 PM

रमेश सोनी की ख़ास खबर

भोपाल. सीएम शिवराज सिंह चौहान सेसोनी महापंचायत के प्रदेश संयोजक धीरज सोनी एवं महापंचायत के पदाधिकारियों ने भेंट करते हुए आगामी मार्च माह में आयोजित होने वाली सोनी महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करने का निमंत्रण देते हुए आग्रह किया।

इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सहर्ष स्वीकार कर कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य की स्वीकृति दी। इस अवसर पर श्री चौहान के साथ महापंचायत के संयोजक धीरज सोनी एवं समस्त पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण भी किया।

WhatsApp Image 2023 02 02 at 8.17.56 PM 1

श्री शिवराज सिंह से भेंट के दौरान सोनी महापंचायत के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गेश सोनी (रेहटी) सोनी महापंचायत के कोषाध्यक्ष राजेश सोनी (इंडस टाउन) भोपाल, महापंचायत पदाधिकारी मनोज सोनी भोपाल, सोनी महापंचायत के प्रदेश सह संयोजक अजय सोनी (नसरुल्लागंज), संजीव सोनी (आष्टा) भी उपस्थित रहे।

बता दें कि सोनी महापंचायत आगामी मार्च माह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश के लगभग 20 हजार स्वर्णकारों को एकत्रित कर भोपाल में महासम्मेलन का आयोजन करेगी जिसमें मध्यप्रदेश के सभी विशिष्ट मंत्रीगण, विधायकगण एवं सर्व स्वर्णकार समाज की समितियों, संगठन के पदाधिकारियों सहित प्रदेश भर के स्वर्णकार समाजजन मौजूद रहेंगे।