IPS Officers Reshuffle: 11 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना

1653

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 11 आईपीएस अधिकारियों के नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

भारतीय पुलिस सेवा के 2009 बैच के अधिकारी अजय साहनी को पदोन्नत कर सहारनपुर रेंज का डीआइजी बनाया गया है।

डॉक्टर अजय पाल को एसपी जौनपुर, 2006 बैच के अनंत देव को डीआईजी रेलवेज प्रयागराज, पवन कुमार एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ, शिव हरी मीणा एसपी साइबर क्राइम, रोहन पी बोत्रे एसपी चाइल्ड एंड विमेन सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन, विनीत जायसवाल डिप्टी पुलिस कमिश्नर लखनऊ,कमलेश कुमार दीक्षित एसपी रूल्स एंड मैनुअल्स, जय प्रकाश सिंह एसपी सिक्योरिटी पीएचक्यू, सुनीति एस पी एडमिनिस्ट्रेशन, दिनेश त्रिपाठी एसपी पीएचक्यू।