Long Journey of A Letter : 100 साल बाद सही पते पर पहुंचा यह लेटर, क्या लिखा है इसमें!

पहले विश्व युद्ध से पहले लिखा गया यह लेटर अब तक कहाँ रुका रहा!

999

Long Journey of A Letter : 100 साल बाद सही पते पर पहुंचा यह लेटर, क्या लिखा है इसमें!

London : एसएमएस और वीडियो कॉल के जमाने में यदि आपके घर के पते पर कोई लेटर 100 साल बाद पहुंच जाए, तो कैसा लगेगा! ये कोई पहेली, बल्कि सच्चाई है। इंग्लैंड के लंदन के एक घर में अचानक एक लेटर पहुंचा। ये लेटर 1916 में लिखा गया था, जो अब जाकर सही पते पर पहुंच सका। 1916 में ये लेटर इंग्लैंड के बाथ शहर से लिखा गया था। इस लेटर को देखकर, उस पते पर अब रहने वाले लोग भी चौंक गए।
इस लेटर पर पेनी जॉर्ज वी का स्टैंप लगा है, जिसे देखकर ये माना जा रहा है कि, ये लेटर संभवत पहले विश्व युद्ध के समय पर लिखा गया होगा। थियेटर डायरेक्टर फिनले ग्लेन ने मीडिया को बताया कि, शुरुआत में उन्हें लगा कि ये 2016 में लिखा गया लेटर होगा। क्योंकि, उस पर साल सिर्फ 16 लिखा था। लेकिन, उन्होंने गौर किया है कि, लेटर में क्वीन की जगह किंग का स्टैंप लगा है, जिसे देखकर वो समझ गए ये साल 2016 का नहीं बल्कि 1916 का है। ये लेटर अपने एड्रेस पर कुछ साल पहले पहुंच गया था, लेकिन इसकी हिस्ट्री को डिकोड करने में ग्लेन को थोड़ा समय लग गया। इसके बाद उन्होंने लोकल हिस्ट्री ऑर्गेनाइजेशन को ये लेटर सौंप दिया, ताकि इसके आगे कि जानकारी हासिल की जा सके।

क्या इतिहास है इस लेटर का!
लोकल हिस्ट्री मैग्जीन The Norwood Review के एडिटर Stephen Oxford के मुताबिक, ये लेटर किसी Katie Marsh को लिखा गया था। उनकी शादी Oswald Marsh नाम के स्टांप डीलर से हुई थी। Marsh की फ्रेंड Christabel Mennell ने उन्हें ये लेटर लिखा था, जो बाथ में रहती थीं। उन्होंने लिखा था कि मुझे तुम्हारी मदद की जरूरत है। उस दिन मैंने जो किया, उसके बाद से मुझे खुद पर शर्म महसूस हो रही है। मैं यहां कि भीषण सर्दी में बहुत बुरी स्थिति में हूं।

ऑक्सफोर्ड के मुताबिक, उस वक्त ये लेटर किसी पोस्ट ऑफिस में गुम गया होगा, जो हो सकता है रिनोवेशन के दौरान अब मिला और उन्होंने इसे सही पते पर भेज दिया। बताया जा रहा है कि, जिसने भी ये लेटर लिखा, वो भी उस दौर के एक रईस चाय के व्यापारी की बेटी मानी जा रही हैं। उस वक्त अपर नॉरवुड और क्रिस्टल पैलेस दोनों ही जगह काफी पॉश हुआ करती थीं। जहां अपर मिडिल क्लास लोग रहा करते थे। इस लेटर से जुड़ी दिलचस्प हिस्ट्री जानने के बाद Glen भी इसे ऑर्गेनाइजेशन को सौंपने के अपने फैसले पर खुश हैं।