Weather Alert: आज मध्य प्रदेश के पश्चिम-दक्षिण हिस्से में बारिश

कश्मीर में 10 मार्च से बारिश 

1137

Weather Alert: आज मध्य प्रदेश के पश्चिम-दक्षिण हिस्से में बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के पश्चिम और दक्षिण दिशा से आ रहे बादल उत्तरी महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात और मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग से गुज़र रहे हैं। आज मध्य प्रदेश के इंदौर, धार, झाबुआ, रतलाम उज्जैन, देवास भोपाल आदी स्थानों पर घने बादल छाएंगे, कई जगह पर बारिश भी हो सकती है। बादलों का यह सिलसिला दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुआ है जो अगले कुछ दिन भारत के कुछ राज्यों को जकड में लेगा।

उधर भारत के उत्तर में मौसम अभी साफ़ रहेगा। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में 24 घंटे बाद फिर बादल छाएंगे। पश्चिमी दिशा से आ रहे बादल आगामी 10 मार्च से कश्मीर, हिमांचल में बारिश की दस्तक दे सकते हैं।