जनसंपर्क के रिटायर्ड वरिष्ठ छायाकार प्रकाश कुलकर्णी का निधन

926

जनसंपर्क के रिटायर्ड वरिष्ठ छायाकार प्रकाश कुलकर्णी का निधन

Bhopal: जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ मुख्य छायाकार श्री प्रकाश कुलकर्णी का आज पुणे में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। दिवंगत कुलकर्णी ने जनसंपर्क संचालनालय, राजभवन और रीवा जनसंपर्क कार्यालय में अपनी सेवाएं दी थी। वे बैडमिंटन के भी अच्छे खिलाड़ी थे। वर्ष 2011 में वे रिटायर हुए थे।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क अधिकारी संघ ने श्री प्रकाश कुलकर्णी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।संघ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मीडियावाला परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि