WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में आज से पश्चिमी इलाकों में गर्मी में 2 डिग्री राहत, बादल अरब सागर पहुंचे

Weather Update: MP में आज से पश्चिमी इलाकों में गर्मी में 2 डिग्री राहत, बादल अरब सागर पहुंचे

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

दक्षिण महासागर में जमा बादल धीरे-धीरे अरब सागर की ओर चले गए हैं, जिससे गर्मी का असर गुजरात, मध्य प्रदेश में कम हुआ है, क्योंकि यहां पर पश्चिमी हवाओं का रास्ता खुल गया है। पश्चिमी हवाओं के वेग से पश्चिमी भारत में 2 डिग्री तापमान कम होने की संभावना है।

 

पश्चिमी विक्षोभ के बादल एक बार फिर उत्तर भारत के कश्मीर और लद्दाख को प्रभावित कर रहे हैं यहां पर बारिश का दौर चलेगा जबकि लद्दाख में बर्फबारी होगी। बादलों का बहाव उत्तर पूर्व की ओर भी है जहां शाम तक असम मेघालय अरुणाचल आदि प्रदेशों में बारिश की संभावना है।

 

बात करें मध्य प्रदेश की तो पश्चिमी हवाओं के असर से और दक्षिणी हवाओं के कम दबाव के चलते मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में गर्मी से राहत मिलेगी 43/44 डिग्री की ओर बढ़ रहा तापमान 39/ 40 डिग्री तक सिमट जाएगा। खासकर इंदौर, धार, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन मैं अधिकतम तापमान घटकर 40 रह जाएगा। लेकिन ग्वालियर और पूर्वी इलाकों में गर्मी का स्वरूप बरकरार रहेगा। तेज गर्मी से लू लगने की संभावना है क्योंकि पश्चिमी हवाएं यहां लू का काम करेगी। यहां मध्य भाग में भोपाल, सागर,सतना आदि इलाकों में बादल नजर आएंगे जिससे उमस बढ़ेगी। जबलपुर में आज अधिकतम तापमान 44 और ग्वालियर में भी 44 डिग्री तापमान रहेगा। ग्वालियर में अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है जबकि जबलपुर में 45 डिग्री तक जा सकता है।