Weather Update: MP में जून लगते ही मानसून पूर्व की बारिश, 28 मई से केरल में झूमकर आएगा मानसून

52

Weather Update: MP में जून लगते ही मानसून पूर्व की बारिश, 28 मई से केरल में झूमकर आएगा मानसून

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत में आज कश्मीर, लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है। यहां पश्चिमी विक्षोभ का मुख्य असर अगले दो दिन तक रह सकता है। अलावा हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है, जबकि पंजाब में कई जगह पर बादल छाएंगे। एक-दो दिन में दिल्ली में भी बारिश की संभावना है।

बादलों का सफर उत्तर से पूर्व की ओर भी चल रहा है जहां पर आज असम, अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, में भारी बारिश की संभावना है। जबकि पश्चिम बंगाल में भी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री कमी आई है, पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान गिर रहा है। लेकिन उत्तर और पूर्व इलाकों में ग्वालियर से जबलपुर तक में अधिकतम तापमान की स्थिति लगातार बढ़ रही है जो 45, 46 डिग्री तक जा सकती है।

प्रदेश में आगामी जून माह के लगते ही बारिश होने की संभावना है यहां महाराष्ट्र से बादलों का जत्था प्रदेश के पश्चिमी भाग से प्रवेश करेगा जिससे इंदौर, देवास, धार, खंडवा, भोपाल, उज्जैन आदि में 1 से लेकर 4 जून के बीच में बारिश की संभावना रहेगी। बाद में दक्षिण पूर्व इलाकों में भी बारिश होगी। 2 से 3 जून के बीच में भारी बारिश भी हो सकती है।

दक्षिण महासागर में बादलों का जमाव हो रहा है जो पूर्व से पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहे हैं और अरब सागर से बादलों का प्रभाव महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा तक फैला हुआ है। यहां बादलों का घुमाव दक्षिण से मध्य भारत के बीच होता हुआ पूर्व की ओर विलय हो रहा है। केरल में मानसून सक्रिय हो चुका है और रोजाना गरज बरस के साथ बारिश होगी। जबकि 28 मई के बाद से यहां भारी बारिश की संभावनाएं बनेगी।