DIG Will Be Posted In Lokayukt And EOW: भ्रष्टाचार पर नकेल कसने वाली दोनों संस्थाओं में नहीं हैं DIG

571
Special DG Chawla's New Posting

DIG Will Be Posted In Lokayukt And EOW: भ्रष्टाचार पर नकेल कसने वाली दोनों संस्थाओं में नहीं हैं DIG

भोपाल
भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने वाली लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में आईजी के खाली पड़े पदों को भरने के लिए अब डीआईजी को पदस्थ किया जा सकता है। इस संबंध में शासन के पास प्रस्ताव पहुंच चुका है। यदि प्रस्ताव के मंजूरी मिली तों दोनों ही जगहों पर पदस्थ करने के लिए दो से तीन DIG की सेवाएं गृह विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपी जा सकती है।

सूत्रों की मानी जाए तो लोकायुक्त में DIG पदस्थ किए जाने को लेकर तेजी से विचार चल रहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव भी गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। इस प्रस्ताव के बाद एक या दो DIG रेंक के अफसरों को यहां पर पदस्थ किया जा सकता है। वहीं लोकायुक्त पुलिस में DIG को भेजने के बाद EOW में भी DIG को पदस्थ किये जाने पर विचार किया जा सकता है।

अभी यह है स्थिति
लोकायुक्त में एडीजी योगेश चौधरी के बाद यहां पर सीधे राज्य पुलिस सेवा के अफसर बतौर एसपी पदस्थ हैं। जबकि यहां पर एक ADG का पद और एक पद IG का है। इन दो IPS अफसरों के बाद यहां पर राज्य पुलिस सेवा के ASP रेंक के अफसर को बतौर SP पदस्थ करने का प्रावधान है। इसी तरह EOW में भी एक ADG और एक IG का पद IPS अफसरों के पास हैं। प्रदेश में IG रेंक के अफसरों की कमी के चलते ही दोनों ही जगहों पर IG पदस्थ नहीं हैं। EOW में DG अजय शर्मा के साथ ही ADG मोहम्मद शाहिद अबसार पदस्थ हैं।