Weather Alert: MP में इस सप्ताह मौसम में ज़बरदस्त परिवर्तन, बादल-बारिश के साथ तापमान में होगी गिरावट

1574

Weather Alert: MP में इस सप्ताह मौसम में ज़बरदस्त परिवर्तन,
बादल-बारिश के साथ तापमान में होगी गिरावट

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में इस सप्ताह मौसम में ज़बरदस्त परिवर्तन दिखाई दे रहा है।
बादल-बारिश के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का हमला भारत में एक साथ कई राज्यों में चल रहा है, जिसका अभी अंत अगले १० दिनों तक तो नज़र नहीं आ रहा है। तापमान में ऊँचा नीचा बदलाव जन स्वास्थ्य के लिए घातक होंगे। राजस्थान, गुजरात, कर्णाटक और केरल से बादलों की घुसपैठ मध्य से पूर्वी राज्यों को प्रभावित कर रही है।

मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों में कई स्थानों पर बारिश का खतरा रहेगा जिसके कारण तापमान में 28 अप्रैल से एकदम गिरावट महसूस की जाएगी। बादल बारिश संग आंधी बिजली का खतरा रहेगा। बादलों का आक्रमण और फैलाव मई के पहले सप्ताह तक हावी रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 38 -37 से 32-33 तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 21- 22 डिग्री तक जा सकता है।

उत्तर भारत में भी कल से मौसम फिर करवट लेगा और लगातार कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, में मौसम बिगड़ने की संभावना है। असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तक हो सकता है जहां बादल अधिक मात्रा में छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश की संभावना रहेगी।