Weather Update: उत्तर पूर्व भारत में कई जगह तेज बारिश,15 दिन में तापमान में 12 डिग्री उछाल आयगा

मध्य से पश्चिम भारत में गोलाकार हवाओं ने बादलों को छकाया

1048

Weather Update: उत्तर पूर्व भारत में कई जगह तेज बारिश,15 दिन में तापमान में 12 डिग्री उछाल आयगा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

जैसे की संभावना थी कि पश्चिम और दक्षिण पश्चिम से उठ रहीं हवाएं भारत को खासकर झकझोर रही है। जिसके चलते भारत के अधिकांश राज्यों में बादल फैले हुए हैं और इनकी मध्य से उत्तर की ओर घूमते हुए पश्चिम से गोलाकार स्थिति चल रही है, जिसके कारण राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिसा और पश्चिमी बंगाल तक बादलों का रेला आकस्मिक रूप से बारिश कर रहा है। कहीं-कहीं ओलों की बारिश भी हो रही है। बिजली कड़कने के साथ ही तेज हवाओं का असर भी चल रहा है। यह स्थिति अभी 4 से 5 दिन तक बनी रह सकती है।

मध्य प्रदेश के मध्य और पूर्वी इलाकों में बारिश का जबरदस्त प्रभाव है। अधिकांश जगहों की बारिश बिजली ओलों के साथ हो रही है। अगले तीन से 4 दिन तक यह स्थिति बनी रह सकती है। कल से इंदौर, निमाड़ बेल्ट में थोड़ी राहत मिल सकती है।

अभी तापमान में गिरावट है। लगभग 29 30 डिग्री अधिकतम तापमान चल रहा है। 5 मई के बाद से तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो जाएगी जो 12-13 मई तक 12 डिग्री तक जा सकता है। याने अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 तक जा सकता है।