MLA’s Son Passed Away : BJP विधायक जालम सिंह के बेटे मोनू पटेल का निधन!

मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं, हार्ट अटैक की आशंका!

1672

MLA’s Son Passed Away : BJP विधायक जालम सिंह के बेटे मोनू पटेल का निधन!

Narsinghpur : भाजपा विधायक जालम सिंह के बेटे और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे मणि नागेंद्रसिंह पटेल उर्फ मोनू का आज अचानक निधन हो गया। मौत के कारणों का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया।

32 वर्षीय मोनू पटेल श्रीधाम स्थित अपने घर पर सो रहे थे। जब देर तक नहीं उठे तो घरवालों को शक हुआ और वह किसी तरह दरवाजे खोल कर उनके कमरे में गए और उन्हें उठाने का प्रयास किया। किंतु, मोनू के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो उन्हें तुरंत गोटेगांव सामुदायिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है। इस घटना की जानकारी मिलते ही विधायक जालम सिंह गोटेगांव पहुंचे। विधायक के घर पर समर्थकों और रिश्तेदारों का जमावड़ा है। मोनू पर अपराधिक मामले भी दर्ज है। कुछ दिन पहले ही उनको एक मामले में जमानत मिली है।