WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

AAP’s Announcement : ‘आम आदमी पार्टी’ MP में सभी 230 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा!

लोगों ने भाजपा पर पिछली बार भी विश्वास नहीं किया, जोड़तोड़ से सरकार बनाई!

909

AAP’s Announcement : ‘आम आदमी पार्टी’ सभी 230 सीटों पर उम्मीदवार उतरेगा!

 

Indore : आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वह सभी 230 पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उनका मुख्य मुद्दा मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में चल रहा भ्रष्टाचार व महंगाई को हटाना है। पार्टी ने प्रदेश में संभावनाएं तलाशने व तैयारियों के लिए चार सह-प्रभारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें एक पंजाब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा भी हैं जो अभी मालवा की स्थितियों का आकलन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हम मध्य प्रदेश में ‘आप’ की सरकार बनाएंगे। क्योंकि। प्रदेश में नगर निगम से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार है। प्रदेश के लोग भाजपा और कांग्रेस से परेशान हैं और वे बदलाव चाहते हैं। इसकी तैयारियां चल रही है और कई स्थानों पर वार्ड अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए हैं। लालपुरा ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने तो भाजपा पर पिछली बार भी विश्वास नहीं किया था। वो तो इधर-उधर से (ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों के साथ भाजपा में जाने) सरकार बना ली।

इस बार जनता भाजपा को दरकिनार कर देगी। हम वादे वे ही करेंगे जो पूरे कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस से जुड़े कई नेता हैं जो आम आदमी पार्टी में आना चाहते हैं। अभी उनके नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता। इसमें वोटर्स, सपोर्टर दोनों हैं। हमारी पार्टी प्रदेश के जिन क्षेत्रों की जो-जो समस्याएं हैं उन्हें प्राथमिकता से हल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार की स्थिति नहीं दिखती।