आप घूमने पर विचार कर रहे हैं तो, Spain Is One Of The Most Attractive Countries In The World

790

आप घूमने पर विचार कर रहे हैं तो, Spain Is One Of The Most Attractive Countries In The World

विदेश में घूमने से पहले हम उस जगह के बारे में बहुत सर्च करते हैं, लेकिन कुछ जगह ऐसी होती हैं जिसे सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसी ही एक जगह स्पेन.स्पेन को यूरोप महाद्वीप के सबसे खास और आकर्षक देशों में गिना जाता है। स्पेन दक्षिण-पश्चिमी यूरोप में आईबेरियन पेनिन्सुला पर स्थित है। आपको बता दें, स्पेन दुनिया का चौथा ऐसा देश है जहां लोग सबसे ज्यादा घूमने के लिए आते हैं।

स्पेन को यूरोप महाद्वीप के सबसे खास और आकर्षक देशों में गिना जाता है। यह आपको स्वर्ग का एहसास कराने वाला देश है। स्पेन यूरोपीय महाद्वीप में एक देश है और क्रूसेड्स के समय से कुछ सबसे प्रसिद्द चर्चों और महलों को रखता है। स्पेन का विचार जुबान पर चिकनी ठंडी गजपाचो का स्वाद लाता है एवं बैल दौड़ और टमाटर त्योहारों के स्थल कल्पना के बहुरूपदर्शक बनाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको स्पेन की उन बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप खुलकर अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

Spain is the number one country worldwide for most hotel reservations this summer - Olive Press News Spain

बार्सिलोना

स्पेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर बार्सिलोना है। ये भूमध्य सागरीय तट पर मौजूद है। बार्सिलोना जो कि किसी स्वर्ग से कम नहीं है, ट्रेवलर्स के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बार्सिलोना में आपको ऐतिहासिक इमारतें और महल देखने को मिल जाएंगे, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। मशहूर आर्किटेक्ट एंटोनी गाओदी द्वारा बनाई गई यहां की इमारतें बहुत ही खूबसूरत हैं। इनमें से एक है अधूरा सैंगरैडा चर्च, जो रात को किसी अजूबे से कम नहीं लगता और दूसरा है पार्क गुअल। यह पार्क ‘ब्रोकेन टाइल्स’ व अपनी सुन्दर गोलाकार डिजाइन के लिए मशहूर है। यहां पर फेमस पेंटर पिकासी व मिरो की पेटिंग्स देखने भी सैलानी आते हैं। बार्सिलोना स्पेन का कमर्शियल और इंडस्ट्रियल केंद्र भी है। यहां साल भर नई-नई डिशेज, नए फैशन और म्यूजिक की धूम रहती है। यह शहर खासतौर से अपनी फुटबॉल टीम के लिए फेमस है। आपको बता दें, यहां स्वादिष्ट चॉकलेट का भी उत्पादन किया जाता है।

बार्सिलोना - Wikiwand

ग्रेनाडा

ग्रेनाडा को स्पेन के बेहद ही शानदार और समृद्ध शहरों में गिना जाता है। अतीत में मुस्लिम साम्राज्य के दौरान यह इस आईलैंड का सबसे बेजोड़ शहर हुआ करता था। कैथोलिक धर्म के शासकों ने सन् 1492 में इसका अधिग्रहण किया पर आज भी इस शहर की पाक कला, वास्तु कला व शिल्प कला पर अरबी प्रभाव साफ झलकता है। इसकी खूबसूरती की वजह से हर पर्यटक इसकी ओर खिंचा चला जाता है। यहां आपको कई सांस्कृतिक इतिहास, स्मारक आदि देखने को मिल जाएंगे। यूरोप का सबसे खूबसूरत महल अहम्बरा भी यहीं स्थित है। यह स्पेन का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इसी के पास स्थित कोरडोबा में सड़क के दोनों तरफ एक कतार में खड़े ऑलिव के पेड़ नेचर के साथ का सुखद अहसास कराते हैं। साथ ही यहां स्कीइंग व ट्रेकिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटी भी करवाई जाती है।

मैड्रिड

जैसा कि आप जानते हैं मैड्रिड स्पेन की राजधानी है और ये स्पेन का सबसे बड़ा शहर भी है। स्पेन की राजधानी मैड्रिड को सर्वाधिक धड़कता हुआ शहर कहते हैं। यहां मौज-मस्ती रात भर चलती रहती है। लवर्स के लिए तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। मैड्रिड में आप दुनिया की सबसे पुरानी नाइटलाइफ भी देखेंगे, जो यहां के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। मैड्रिड यूरोपीय कला और वास्तुकला का केंद्र है। मैड्रिड में पर्यटकों के लिए इतना कुछ है कि आप देखते-देखते थक जाएंगे, लेकिन यहां की जगह खत्म नहीं होंगी। यहां की शाम बेहद शांत रहती है और लोगों को इसी शांति में अपनी शाम बिताना बहुत अच्छा लगता है। रात के शौकीनों के लिए तो मानो यह शहर किसी स्वर्ग से कम नहीं। उनके लिए यहां पर डिस्को, डांस बार व क्लब है जो ‘नाइट लाइफ’ का भरपूर आनंद देते हैं। यहां की प्रसिद्ध बुल-फाइटिंग होश उड़ाने के लिए काफी है। बिजनेस के लिए भी यह यूरोप का फेमस शहर है।

सेविले

आपको बता दें, सेविले स्पेन की सांस्कृतिक और वित्तीय राजधानी के रूप में फेमस है और ये स्पेन के अंडालुका क्षेत्र में स्थित है। अगर आप सेविले की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो गुआडलकुइविर नदी से यहां का नजारा देखें, आपने शायद ही ऐसा दृश्य पहले कभी देखा होगा। आपने स्पेन का प्रमुख त्यौहार बुल फाइटिंग तो सुना होगा, वो सेविले में ही आयोजित किया जाता है। यहां की नाइटलाइफ भी बेहद लोकप्रिय है। यह जिंदादिल शहर घुड़सवारी, साइकिलिंग व हाइकिंग जैसे आउटडोर गेम्स के लिए जाना जाता है। अगर आप गोल्फ खेलने के शौकीन हैं तो यहां आप जी भरकर इस खेल का लुत्फ उठा सकते हैं।

 

इबीसा

ये द्वीप स्पेन के सबसे शानदार और लोकप्रिय द्वीपों में से एक है। इबीसा बेलिएरिक द्वीप समूह में शामिल है। इबीसा में आपको सबसे ज्यादा बीचेस देखने को मिल जाएंगे, जिसकी वजह से पर्यटकों की ये पसंदीदा जगहों में से एक है। साथ ही यहां कई क्लब और पार्टी हॉउस भी हैं, जहां आप मौज मस्ती कर सकते हैं। अगर आप आपको इबीसा में नाइटलाइफ का मजा लेना है तो आप नाइट क्लब जा सकते हैं।

Ibiza Tourism (2023): Best of Ibiza - Tripadvisor

कैनरी द्वीप

स्पेन के साथ-साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है कैनरी आइलैंड। अगर आप विदेश में अपनी हनीमून प्लानिंग कर रहे हैं, तो स्पेन का ये द्वीप बेहद परफेक्ट जगह है। ये जगह रोमांच से भरपूर है। यहां आसपास आपको शानदार ग्रामीण क्षेत्र दिख जाएंगे। ऐसा कहा जाता है, पर्यटक यहां आकर यहां की संस्कृति से जुड़ जाते हैं।

CANARY ISLANDS RESORT & SPA (Lonavala) - Hotel Reviews, Photos, Rate Comparison - Tripadvisor