Lokayukta Trap: नरसिंहपुर जिले में पटवारी ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

39

Lokayukta Trap: नरसिंहपुर जिले में पटवारी ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जबलपुर: Lokayukta Trap: जबलपुर की लोकायुक्त टीम ने नरसिंहपुर जिले में एक पटवारी को ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

घटनास्थल- पटवारी का प्राइवेट कार्यालय, महिंद्रा शोरूम के बगल में, टीला, गोटेगांव जिला नरसिंहपुर

लोकायुक्त पुलिस जबलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक संदीप कुमार पिता श्री बलराम सिंह निवासी पड़रिया पोस्ट गजे तहसील गोटेगांव की माताजी श्रीमती ममता देवी ने 7 एकड़ जमीन ग्राम मुआर ,तहसील गोटेगांव में 29/ 4/26 को खरीदी थी। जमीन के नामांतरण के लिए हल्का पटवारी घनश्याम गढ़वाल आवेदक से ₹10000 की रिश्वत की मांग कर रहा था,जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को किया।

शिकायत सत्यापन के दौरान पटवारी, आवेदक से ₹5000 की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया। आज दिनांक 01/06/2026 को आरोपी घनश्याम गढ़वाल पटवारी हल्का नंबर 41 ग्राम मुरदई को उसके ग्राम में स्थित कार्यालय में आवेदक से ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

*ट्रेप दल सदस्य-* टी एल ओ निरीक्षक राहुल गजभिए निरीक्षक जितेंद्र यादव, एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।