Tragic Road Accident: CM चौहान के कार्यक्रम में जा रही बस का एक्सीडेंट, 3 की मौत, कई घायल

1620

Tragic Road Accident: CM चौहान के कार्यक्रम में जा रही बस का एक्सीडेंट, 3 की मौत, कई घायल

भोपाल: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में आज एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।

WhatsApp Image 2023 05 24 at 14.22.12

दरअसल यह बस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उमरिया में आयोजित कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए लोगों को ले जा रही थी। ऐसे में उमरिया जिले के घंगरी स्थित नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज पर पर टायर फटने से यह दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

WhatsApp Image 2023 05 24 at 14.20.29

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सदल बल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।