Priyanka Gandhi in Jabalpur : प्रियंका गांधी ने चुनाव अभियान शुरू किया, जबलपुर में पांच घोषणाएं की!

868
Priyanka Gandhi in Jabalpur :

Priyanka Gandhi in Jabalpur : प्रियंका गांधी ने चुनाव अभियान शुरू किया, जबलपुर में पांच घोषणाएं की!

कांग्रेस महासचिव ने कहा ‘2018 में भाजपा ने धन-बल से जनादेश को कुचल दिया!’

Jabalpur : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत की। इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर पहुंची। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए पांच घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि आपके साथ पिछले 18 साल से गलत हो रहा है। आपका शोषण हुआ, इस्तेमाल हुआ। 2018 में आपने कांग्रेस की सरकार को चुना। लेकिन, धन-बल से जनादेश को कुचल दिया गया। 2018 में आपने हमारी सरकार बनाई, लेकिन जोड़-तोड़ और पैसे से भाजपा के लोगों ने हमारी सरकार तोड़ी और अपनी बना ली। इसमें जनता का कुछ फायदा होता तो समझ में आता।
प्रियंका ने कहा कि इन्होंने तो महाकाल को भी नहीं छोड़ा। हवा से मूर्तियां उड़ रही हैं। इन्होंने भगवान को भी नहीं छोड़ा। प्रदेश में करीब हर महीने नया घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज मैं कुछ गारंटी दे रही हूं। वे गारंटी जो हम 100 प्रतिशत पूरा करेंगे। यही वादा हमने कर्नाटक में किया। वहां की सरकार ने आते ही बिल पास कर दिया।

प्रियंका गांधी ने की पांच घोषणाएं
– हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे।
– गैस सिलेंडर 500 रु. का मिलेगा।
– 100 यूनिट बिजली फ्री। 200 यूनिट हाफ होगी।
– मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।
– किसान कर्जमाफी का काम पूरा करेंगे।

Priyanka Gandhi in Jabalpur :

प्रियंका गांधी का स्वागत करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। प्रियंका गांधी सबसे पहले मां नर्मदा की पूजा की। रानी दुर्गावती की प्रतिमा में माल्यार्पण करने के बाद प्रियंका गांधी सभा स्थल में पहुंची। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस लंबे समय से तैयारी कर रही थी।

महाकौशल ने दिया था भाजपा को झटका
कांग्रेस महासचिव की सभा के लिए महाकौशल चुने जाने के खास कारण हैं। महाकौशल में विधानसभा की 38 सीटें हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया था। 2023 में भी कांग्रेस इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। राज्य में बीते साल हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को जबलपुर में महापौर पद पर जीत मिली थी। जिसके बाद से कांग्रेस का फोकस लगातार महाकौशल है। कमलनाथ का इलाका छिंदवाड़ा भी महाकौशल क्षेत्र में आता है।

जबलपुर में कल प्रियंका गांधी की सभा: कांग्रेस ने झोंकी ताकत 

WhatsApp Image 2023 06 12 at 2.00.01 PM

अभियान की शुरुआत नर्मदा पूजन से
प्रियंका गांधी ने अपनी जबलपुर यात्रा की शुरुआत जबलपुर से की। सबसे पहले उन्होंने नर्मदा मैया की पूजा की। हाथ में रुद्राक्ष लेकर प्रियंका गांधी नर्मदा नदी के तट पर पहुंची। प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद थे। ग्वारीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा पूजन किया और फिर महाआरती की। प्रियंका गांधी ने नर्मदा नदी के ग्वारीघाट में ब्राह्मणों के साथ करीब 20 मिनट तक पूजा की। नर्मदा नदी में पूजा करने के बाद प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित किया।