विकराल हो रहा चक्रवाती तूफान ‘ बिपरजाय ‘ जो सीधा उत्तरी गुजरात और दक्षिण पश्चिम राजस्थान में मचाएगा तबाही

मध्य प्रदेश के उत्तर - पश्चिमी और पूर्वी भाग में चक्रवात का होगा मुख्य असर

1272

विकराल हो रहा चक्रवाती तूफान ‘ बिपरजाय ‘ जो सीधा उत्तरी गुजरात और दक्षिण पश्चिम राजस्थान में मचाएगा तबाही

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

बंगाल की खाड़ी के मानसूनी बादल बढ़ेंगे दक्षिण राज्यों की ओर, तूफान के असर से मुंबई में भी होगी बारिश।

चक्रवात का असर भारत के पश्चिमी समुद्र में आगे बढ़ता जा रहा चक्रवात बिपारजाए अब निर्धारित दिशा के अनुसार अगले 12 से 24 घंटों में गुजरात के उत्तर और राजस्थान के दक्षिण पश्चिम भाग से प्रवेश करेगा। भारत में इसका असर संपूर्ण राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिम और उत्तर-पूर्व इलाकों में होगा।

मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन बाद तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी। चक्रवात के कारण इसका असर अगले 3 दिन में मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्वी भाग में बारिश से पड़ेगा। इंदौर में इस सप्ताह अचानक बारिश की संभावना रहेगी।

बंगाल की खाड़ी में जमे मानसूनी बादल भारत के मध्य और दक्षिण भाग में पहुंच रहे हैं। ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना सहित दक्षिण राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरु हो सकता है। उत्तर भारत में भी पश्चिमी हवाओं से कश्मीर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना बनी रहेगी। [ब्लू एरो -जहाँ से शुरू हुआ था चक्रवात ]