नगर पालिका उपचुनाव: 13 में से 7 पार्षद BJP और 6 कांग्रेस के, छिंदवाड़ा में कमल खिला

1074

नगर पालिका उपचुनाव: 13 में से 7 पार्षद BJP और 6 कांग्रेस के, छिंदवाड़ा में कमल खिला

भोपाल: मध्यप्रदेश में स्थानीय निकायों के उपचुनाव में नगरपालिका के 13 पार्षदों में से 7 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के और 6 पार्षद कांग्रेस के चुने गए हैं।

इस चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि कमलनाथ के अपने गृह नगर और गढ़ छिंदवाड़ा के उपचुनाव में कमल खिला है। वहां बीजेपी के संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस के राजेंद्र स्वामी को करारी शिकस्त दी है।

इस चुनाव की एक और खासियत यह रही कि दीपक जोशी ने कांग्रेस में प्रवेश करने के बाद में पहली बार अपने क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को विजई दिलाई है। उनके क्षेत्र सतवास नगर पालिका के पार्षद के चुनाव में कांग्रेस के अरविंद यादव ने भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र गुर्जर को हराया है। इसी प्रकार मंदसौर में भी कांग्रेस प्रत्याशी की विजय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।