Gang Rape of Blind Woman : नेत्रहीन महिला से 4 ने सामूहिक दुष्कर्म किया!

आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए!थाना प्रभारी ने जानकारी दी, देखिए वीडियो!

1959

Gang Rape of Blind Woman : नेत्रहीन महिला से 4 ने सामूहिक दुष्कर्म किया!

सतीश सोनी की रिपोर्ट

Ujjain : जिले के उन्हेल पुलिस थाना क्षेत्र के गांव लसूडिया चूवड में एक नेत्रहीन महिला के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लेकिन, सभी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। महिला के बेटे ने पुणे से आकर मां को साथ ले जाकर मामला दर्ज करवाया।

इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला 13 जून की रात को लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी का फायदा उठाकर चारों आरोपी घर में घुस गए और महिला के साथ गैंगरेप किया। बताया जाता है कि कुछ युवक पड़ौस में रहते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला नेत्रहीन है। पहले उसे कम दिखता था, पर धीरे-धीरे दिखना कम होता गया और अब बिल्कुल दिखाई नहीं देता है।

गुरुवार को पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अंकित पिता रमेश, कृष्णा पिता उदय सिंह, कार्तिक पिता तुषार, निलेश पिता पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पीड़ित महिला का बेटा पुणे में फ्रूट की ठेला लगाता हैं। जिसके उन्हेल पहुंचने पर पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई।