Weather Update: MP में अगले 15 दिन अच्छी बारिश के आसार,अधिकतम तापमान में आएगी लगातार गिरावट

तेलंगाना में भारी बारिश के साथ महाराष्ट्र में भी आज बारिश की संभावना

878

Weather Update: MP में अगले 15 दिन अच्छी बारिश के आसार,अधिकतम तापमान में आएगी लगातार गिरावट

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर और पूर्वी दिशा से आ रहे बादलों के कारण मध्य प्रदेश में अगले 15 दिनों तक अच्छी बारिश के आसार है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी कल से गिरावट दर्ज शुरू हो जाएगी। अधिकतम तापमान इस सप्ताह के अंत तक 24 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

बादलों की चक्राकार स्थिति अभी भी है। वे उत्तर – पश्चिम दिशा से होते हुए पूर्व से वापस मध्य का चक्कर लगाते हुए उत्तर – पश्चिम में पहुंच रहे हैं। वस्तुतः यह मानसूनी बादल नहीं है, लेकिन पूर्व से आ रहे मानसूनी बादलों के साथ मिलकर यह दक्षिणी राज्यों से लेकर छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक पहुंच रहे हैं। यह स्थिति बिपरजाए चक्रवात के खत्म होने के बाद से चल रही है।

इस स्थिति में बादल हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से उतरते हुए मध्य प्रदेश की ओर जा रहे हैं जबकि एक रैला पूर्वी राज्य से होते हुए झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़ के रास्ते भी मध्यप्रदेश आ रहे हैं। पूर्वी दिशा के मानसूनी बादल तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक की ओर चल रहे हैं, जबकि एक दिशा उनकी तमिलनाडु केरल आंध्रा की ओर भी है।

उत्तर और पूर्वी दिशा से आ रहे बादलों के कारण मध्य प्रदेश में अगले 15 दिनों तक अच्छी बारिश के आसार है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी कल से गिरावट दर्ज शुरू हो जाएगी अधिकतम तापमान इस सप्ताह के अंत तक 24 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।