WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Act of Municipality : प्लास्टिक के गमलों की ऑयल पेंट से पुताई!

कांग्रेस ने कहा नगर निगम के कारनामे की शिकायत करेंगे!

WhatsApp Image 2023 07 05 At 8.22.14 AM

Act of Municipality : प्लास्टिक के गमलों की ऑयल पेंट से पुताई!

Indore : नगर निगम शहर की पुलियाओ पर बने वर्टिकल गार्डन के प्लास्टिक के गमले की भी बारिश में रंगाई-पुताई करवा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि इस घोटाले की लोकायुक्त को शिकायत की जाएगी।

शहर कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी, सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव और संभागीय प्रवक्ता अनूप शुक्ला ने बताया कि नगर निगम ने शहर के गमलों की पुताई का लाखों रुपए का टेंडर पास किया है। इसमें की शहर की पुलियाओं पर लगे बने वर्टिकल गार्डन के प्लास्टिक के गमलो पर बारिश में ऑयल पेंट से पुताई करवाई जा रही है। नगर निगम का एक नया चमत्कार देखने में आया कि प्लास्टिक के गमलों पर ऑयल पेंट की पुताई और वह भी बारिश में कराई जा रही हैं।

प्लास्टिक के गमलों पर आईल पेंट टिकता नहीं है, परंतु नगर निगम ये भी करवा रहा है। नगर निगम में बैठे अधिकारियों ने पैसा कमाने का नया जरिया ढूंढ लिया। चिड़िया घर के सामने, पुलिया गणगौर घाट पुलिया, मालवा मिल की पुलिया, कृष्णपुरा,सहित शहर की पुलिया पर लगे गमलों पर पुताई करवा कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि इस पूरे घोटाले को लेकर कांग्रेस लोकायुक्त में शिकायत की जाएगी।