
झाबुआ अंचल में प्री-मानसून की फुहार के साथ खेतों में रौनक, किसानों ने शुरू की खरीफ की बोवनी, सोयाबीन- मक्का को प्राथमिकता!
राजेश सोनी की रिपोर्ट!
झाबुआ : प्री-मानसून की पहली फुहार पड़ते ही झाबुआ अंचल के खेतों में हलचल तेज हो गई है। मानसून की आहट पाकर किसान खरीफ की बोवनी में जुट गए हैं। किसानों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई देने लगी हैं। जिले भर में सोयाबीन, मक्का, कपास और उड़द की बुवाई का काम जोरों पर शुरू हो गया है।

खेतों से ग्राउंड रिपोर्ट!
बोवनी शुरू- झाबुआ,पेटलावद, थांदला, राणापुर, मेघनगर और बामनिया क्षेत्र में किसानों ने खेतों की जुताई पूरी कर बीज डालना शुरू कर दिया है। पसंदीदा फसल- इस बार भी सोयाबीन और मक्का किसानों की पहली पसंद बना है। साथ में कपास और दलहन की बोवनी भी हो रही है।
*किसान क्या बोले:*
रामपुरिया के अशोक मानसिंह निनामा एवं सेमलिया के सुनिल डामर ने कहा कि प्री-मानसून के साथ बोवनी कर दी। अब बड़े मानसून का इंतजार है। समय पर बुवाई से पैदावार अच्छी मिलती है।सोयाबीन का बीज डाल दिया है। खाद-बीज पहले से रख लिया था। कृषि विभाग के अनुसार जिले में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों को सलाह दी गई है कि बोवनी से पहले बीज को फफूंद नाशक से उपचारित करें, किसान भाई कॉल सेंटर पर किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1800 पर संपर्क करें!






