Honor of Raja Bundela : ब्रिज बिजनेस चैंबर इंडस्ट्री फेडरेशन ने राजा बुंदेला का सम्मान किया!

ब्रिज और मध्य प्रदेश महासंघ के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर भी चर्चा!

616

Honor of Raja Bundela : ब्रिज बिजनेस चैंबर इंडस्ट्री फेडरेशन ने राजा बुंदेला का सम्मान किया!

Bhopal : ब्रिज बिजनेस चैंबर इंडस्ट्री फेडरेशन ने होटल ताज फ्रंट लेक व्यू में संरक्षक राजा बुंदेला के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के जाने-माने उद्योगपति शामिल हुए। राजा बुंदेला का स्वागत ब्रिज के संस्थापक निदेशक पी टेकवानी और आनंदम ग्रुप के अध्यक्ष और ब्रिज के संयोजक तथा राष्ट्रीय बोर्ड सदस्य अशोक आनंद ने किया। उन्हें आजीवन सदस्य के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ब्रिज के पहले सदस्य तथा ब्रिज फेडरेशन के राष्ट्रीय समन्वय परिषद के अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं डॉ आरएस गोस्वामी ने बुंदेला जी का बैच एवं पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में ब्रिज और मध्य प्रदेश महासंघ के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। राजा बुंदेला ने अपने भाषण में ब्रिज फेडरेशन द्वारा भारत में लाई जा रही नई संभावनाओं की सराहना की। उन्होंने अफ्रीका और भारत के मध्य ब्रिज फेडरेशन के माध्यम से नई पीढ़ी के लिए पहल करने का आह्वान किया और टेकवानी जी के उद्यम की भी सराहना की।

WhatsApp Image 2023 07 06 at 6.05.19 PM

भारत और अफ्रीका को जोड़ने के लिए किए गए प्रयास का विस्तृत ब्योरा दिया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने-अपने भाषणों में अफ्रीका में उद्यमिता की नई संभावनाओं के बारे में अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। लघु उद्योग भारती की प्रदेश अध्यक्ष उमा शर्मा ने उद्योगों की उपज के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय पहुंचे पर समन्वय की संभावनाएं तलाशने की भी इच्छा व्यक्त की। ब्रिज के बोर्ड सदस्य प्रवीण राय ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कृषक उत्पादक संगठन उद्यमियों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

WhatsApp Image 2023 07 06 at 6.05.20 PM

स्वागत भाषण में डॉ पूजा कश्यप एवं कंचन किशोर ने एफएमसीआई ग्रुप द्वारा शिक्षा उद्योग एवं आयुर्वेदिक उद्योगों पर चलाये जा रहे प्रोजेक्टों पर एक-एक कर के प्रकाश डाला। उद्योगपति राजवीर सिंह, मनमोहन खन्ना, तेजकुल पाली, योगेश खरब, रजत चतुर्वेदी, सुश्री शुभा, रमन आनंद, गगन आनंद, हिना अरशद, पंकज अग्रवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक अग्रवाल आदि भी उपस्थित थे।