WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Case Dismissed in Court रतलाम में कोठारी मार्केट में अतिक्रमण कर निर्मित दुकानों का न्यायालय में प्रकरण खारिज!

अतिक्रमण की 2 दुकानों की भूमि है निगम स्वामित्व की!

Case Dismissed in Court रतलाम में कोठारी मार्केट में अतिक्रमण कर निर्मित दुकानों का न्यायालय में प्रकरण खारिज!

Ratlam : मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के दो बत्ती क्षेत्र स्थित नगर निगम स्वामित्व के कोठारी मार्केट की दुकान नम्बर 49 के पीछे व साईड की गली पर दुकान 49 किराएदार बैबी मैथयूस द्वारा अतिक्रमण कर 2 दुकाने निर्मित कर संगीता आईस कैंडी व चाय सुट्टा बार को किराए पर दिए जाने के संबंध में नगर निगम द्वारा उक्त दुकानों को सील करने पर संबंधित द्वारा न्यायालय पर वाद दायर करने पर न्यायालय द्वारा दायर प्रकरण खारिज किया।

IMG 20260513 WA0036

नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम स्वामित्व के कोठारी मार्केट की दुकान नम्बर 49 के पीछे व साईड की गली पर दुकान 49 किराएदार बैबी मैथयूस द्वारा अतिक्रमण कर 2 दुकाने संगीता आईस कैंडी व चाय सुट्टा बार को किराए पर दिए जाने पर विभाग द्वारा उक्त दोनो दुकानों को सील कर दुकान नम्बर 49 को सील से मुक्त रखा गया था। अतिक्रमण कर निर्मित की गई दोनों दुकानें सील करने पर बैबी मैथयूस द्वारा न्यायालय में वाद दायर किया गया था। न्यायालय द्वारा उक्त भूमि को निगम स्वामित्व की बताते हुए प्रकरण खारिज कर दिया गया!