मंदसौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत डगवेल रिचार्ज के 2639 कार्य पूर्ण

43

मंदसौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत डगवेल रिचार्ज के 2639 कार्य पूर्ण

जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संवर्धन पर भी विशेष जोर

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर / जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत व्यापक स्तर पर जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के तहत जिले में डगवेल रिचार्ज के कुल 4296 कार्य प्रारंभ किए गए थे। इनमें भानपुरा में 965, गरोठ में 991, मल्हारगढ़ में 1066, मंदसौर में 463 तथा सीतामऊ में 811 कार्य शामिल हैं।

इनमें से अब तक जिले में कुल 2639 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। पूर्ण हुए कार्यों में भानपुरा में 440, गरोठ में 560, मल्हारगढ़ में 506, मंदसौर में 639 तथा सीतामऊ में 494 कार्य शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026 05 13 at 3.10.19 PM scaled

जिले में प्राचीन जल स्रोतों संरक्षण कार्य जारी

सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में कंटूर ट्रेंच निर्माण, पर्कोलेशन तालाब निर्माण, अमृत सरोवर निर्माण, खेत तालाब निर्माण तथा डगवेल रिचार्ज जैसे विभिन्न कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इन कार्यों के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण एवं भू-जल पुनर्भरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 13 at 3.10.20 PM

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आमजन के लिए सार्वजनिक प्याऊ स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों एवं राहगीरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

इसके साथ ही “एक बगिया मां के नाम” परियोजना के तहत जिले में फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 13 at 3.10.20 PM 1

अभियान के तहत प्राचीन एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा बावड़ियों के जीर्णोद्धार का कार्य भी प्राथमिकता से किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान जनभागीदारी के साथ संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आमजन से वर्षा जल संचयन एवं जल बचत के उपाय अपनाने की अपील की है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।