परीक्षा मंडल ने 10वीं व 12वीं के परीक्षा के साथ कई शुल्क बढ़ाए!

छात्रों के लिए प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट का सिलेबस भी जारी!

453

परीक्षा मंडल ने 10वीं व 12वीं के परीक्षा के साथ कई शुल्क बढ़ाए!

Indore : सत्र 2023-24 के लिए एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क को भी बढ़ा दिया गया है। साथ ही 9वीं से 12वीं तक के विषयों की उनकी योजना सहित प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट की सूची और पाठ्यक्रम जारी कर दिया। छात्र एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, छात्रों की सुविधा के लिए सभी को लिंक भी भेजी जा रही है।

एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अब अतिरिक्त 300 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क 900 रुपए से बढ़कर 1200 रुपए हो गए हैं। बोर्ड परीक्षा में 18 लाख विद्यार्थी के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए यदि स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क जमा नहीं किए जाते हैं, तो विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। पिछले साल 700 से अधिक स्कूलों के करीब 3000 छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं हो पाया था। इस कारण स्कूलों को विलंब शुल्क हटाकर फीस जमा कराई गई थी।

फीस बढ़ोतरी से मंडल को आमदनी
300 रुपए की फीस बढ़ोतरी से मंडल को 54 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आमदनी होगी। इसके साथ ही मंडल के अधिकारियों का कहना है कि 3 साल में शुल्क बढ़ोतरी का अधिकार है। कोरोना के चलते यह वृद्धि 5 साल के बाद की गई। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र 2023 के लिए प्रवेश नीति भी जारी की गई। जिसे वेबसाइट से अपलोड किया जा सकता है। कुछ निर्देश पालन करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं नामांकन शुल्क 250 के बजाय 350 रुपए किया गया, जबकि डुप्लीकेट अंकसूची के लिए 300 की जगह 500 रुपए का भुगतान करना होगा।