Slit Wife’s Throat : घरेलू कलह में पति ने पत्नी का गला रेता, हत्यारा फरार!

511
Badwani MP: कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या, फिर की आत्महत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

Slit Wife’s Throat : घरेलू कलह में पति ने पत्नी का गला रेता, हत्यारा फरार!

Indore : छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के गोधा कॉलोनी में पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक महिला का नाम पिंकी मंजे है। हत्या के आरोपी पति अनिल मंजे हत्या के बाद फरार हो गया। हत्या का आरोपी पति फरार है। घटना के बाद भारी संख्या में यहां लोग जमा हो गए। बताते हैं कि पारिवारिक कलह की वजह से यह घटना हुई।

IMG 20230717 WA0097

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी में विवाद के चलते यह हत्या हुई है। पिंकी और अनिल की 15 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। अनिल फल बेचने का काम करता है और शायद उसने फल काटने वाले चाकू से ही पत्नी का गला रेया। हत्या घर के किचन में हुई जहां बहुत सारा सामान बिखरा पड़ा है।

IMG 20230717 WA0099

दोनो के बीच वारदात से पहले विवाद हुआ और पति ने आपा खोते हुए पत्नी पर चाकू मारा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में है। इससे पहले भी अनिल पर दो पुराने अपराध दर्ज है। पुलिस के साथ एफएसएल की टीम मौके पर तफ्तीश कर रही है।