IAS अमरपाल सिंह के खिलाफ शहडोल जिले में FIR, शासन ने संचालक पंचायत राज पद से हटाया

1483
Another IAS asked for VRS

IAS अमरपाल सिंह के खिलाफ शहडोल जिले में FIR, शासन ने संचालक पंचायत राज पद से हटाया

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के IAS अधिकारी अमरपाल सिंह (अमर Pal Singh) को शासन ने पंचायत राज संचालक (Director Panchayat Raj) की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है।

बताया गया है कि शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाने में पेट्रोल पंप विवाद और धोखाधड़ी मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उसी संदर्भ में शासन द्वारा तत्काल उन्हें हटाकर पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव केदार सिंह (Kedar Singh) को संचालक पंचायत राज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। केदार सिंह ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। केदार सिंह 2012 बैच के IAS अधिकारी हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार IAS अधिकारी अमरपाल सिंह के विरुद्ध इसी माह रीवा की एक महिला खुशबू वर्मा ने FIR दर्ज कराई है। जयसिंह नगर थाने में अमरपाल सिंह और तरुणेंद्र शर्मा निवासी शहडोल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

खुशबू ने आरोप लगाया है कि ग्राम कुशरवाह थाना जयसिंहनगर में स्टेट हाईवे से लगे पेट्रोल पंप की असली मालिक और डीलर वह खुद है। वह भारत पेट्रोलियम की अधिकृत डीलर है जिसे अमरपाल सिंह अपना बता रहे हैं।

दरअसल पेट्रोल पंप के निर्माण कार्य के लिए कुछ साल पहले उसने IAS अधिकारी अमरपाल सिंह निवासी शहडोल से बात की थी। उन्होंने विश्वास दिलाया था कि इसी क्षेत्र में उनकी पत्नी विधायक थी और उनके निवास शहडोल में है। पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य उनके लोगों की देखरेख में हो जाएगा लेकिन उन्होंने इस मामले में उनके साथ धोखाधड़ी की जिसे लेकर उन्होंने FIR दर्ज कराई है।