साढ़े 5 माह बाद संयुक्त कलेक्टर के आदेश में GAD ने किया संशोधन, अब बना दिया अपर कलेक्टर

893

साढ़े 5 माह बाद संयुक्त कलेक्टर के आदेश में GAD ने किया संशोधन, अब बना दिया अपर कलेक्टर

भोपाल: राज्य शासन ने ग्वालियर के संयुक्त कलेक्टर चंद्र भूषण प्रसाद के तबादले आदेश में साढ़े पांच माह बाद संशोधन आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार पहले उनका तबादला संयुक्त कलेक्टर के रूप में ग्वालियर से गुना किया गया था। अब जारी आदेश में उन्हें संयुक्त कलेक्टर के बजाय मुरैना का अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

WhatsApp Image 2023 07 22 at 3.14.35 PM

इस आदेश को लेकर प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा है कि जिस अधिकारी का साढे पांच पूर्व में ट्रांसफर हुआ था, उससे यह पूछने के बजाय कि उन्होंने अपना नया कार्यभार क्यों नहीं समय पर ग्रहण किया! उल्टा उन्हें अब एक रैंक ऊपर यानी संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर कैसे बना दिया गया है। आखिर ऐसा क्यों हुआ?

क्या इस दौरान उनका प्रमोशन हो गया था? लेकिन उसका कहीं उल्लेख इस आदेश में नहीं है।
आखिर फरवरी में जब उनका तबादला हुआ था तो उन्होंने तत्काल अपनी नई पदस्थापना पर क्यों नहीं ज्वाइन किया? क्या कलेक्टर ने उन्हें अभी तक रोक रखा था और अगर रोका था तो क्या उन्होंने GAD से परमिशन ली थी?
ये सारे सवाल हैं जो इस आदेश को लेकर सामने आ रहे हैं?